OnePlus जल्द लॉन्च करेगी 12GB रैम, Dimensity 8350 SoC वाला टैबलेट! Geekbench पर हुआ लिस्ट

प्रोसेसर और मदरबोर्ड के मॉडल और स्पेसिफिकेशन्स से इसके MediaTek Dimensity 8350 SoC होने का संकेत मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 19:03 IST
ख़ास बातें
  • एक OnePlus टैबलेट को OPD2407 मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया
  • इसे 11.41GB रैम (टिपिकल 12GB) और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया था
  • टैबलेट को सिंगल-कोर टेस्ट में 1385 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4230 स्कोर मिला

नए OnePlus टैबलेट (ऊपर तस्वीर में) को कंपनी ने अपनी चाइना वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन के लिए लिस्ट कर दिया है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टैबलेट के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, चिपसेट, चार्जिंग आदि से जुड़ी डिटेल्स ऑनलाइन सामने आई थीं। इसे Oppo Pad 3 का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे चीन में नवंबर में लॉन्च किया गया था। अब, एक OnePlus टैबलेट को मॉडल नंबर OPD2407 के साथ एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिसके जरिए इसके चिपसेट के साथ कुछ अन्य जानकारियां मिलती है। टैबलेट 12GB रैम के साथ आ सकता है। इसमें 2.8K (2,800x2,000 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 11.6-इंच डिस्प्ले शामिल हो सकता है।

एक OnePlus टैबलेट को OPD2407 मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है। अपकमिंग टैबलेट की लिस्टिंग बताती है कि इसे 11.41GB रैम (टिपिकल 12GB) और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया था। टैबलेट को सिंगल-कोर टेस्ट में 1385 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4230 स्कोर मिला था। लिस्टिंग यह भी बताती है कि टैबलेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा, जो k6897v1_64 मदरबोर्ड के साथ जुड़ा होगा। प्रोसेसर के चार कोर 2.20GHz पर, तीन कोर 3.20GHz पर एक कोर 3.35GHz पर क्लॉक किया होगा।

प्रोसेसर और मदरबोर्ड के मॉडल और स्पेसिफिकेशन्स से इसके MediaTek Dimensity 8350 SoC होने का संकेत मिलता है। Oppo Pad 3 में भी यही चिपसेट शामिल है, जिसे इसी साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि अपकमिंग OnePlus टैबलेट को Oppo Pad 3 के रीबैज के रूप में ही पेश किया जा सकता है।

OnePlus चाइना की वेबसाइट पर कंपनी ने अपने एक अपकमिंग टैबलेट को टीज किया है। हालांकि, नाम को अभी पर्दे के पीछे रखा गया है। कंपनी ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। टैबलेट के रेंडर से पता चलता है कि इसमें Oppo Pad 3 के समान ही छोटा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें सिंगल कैमरा सेंसर के साथ एक LED फ्लैश होगा। आगे की ओर पतले बेजल्स दिखाई देते हैं। इसके अलावा, यह भी कंफर्म किया गया है कि टैबलेट Tundra Green और Space Ash (अनुवादित नाम) कलर ऑप्शन में आएगा। 
Advertisement

नए OnePlus टैबलेट को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। इसमें बड़ा 11.6-इंच 2.8K डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। टैबलेट 9,520mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, इसमें 8-मेगापिक्सल फ्रंट और रियर कैमरा मिल सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePLus Tablet, OnePlus, Oppo Pad 3
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.