OnePlus Pad की कीमत का खुलासा, 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, प्री-ऑर्डर इस दिन शुरू

OnePlus Pad के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 14:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द ही मार्केट में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad लेकर आ रही है।
  • OnePlus Pad के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
  • OnePlus Pad में 11.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Pad में 11.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही मार्केट में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad लेकर आ रही है। इस टैबलेट को बाजार में फरवरी में पेश किया गया था, लेकिन उस वक्त कीमत का खुलासा नहीं हुआ था। अब भारत में OnePlus Pad की कीमत आखिरकार सामने आ गई है। OnePlus का पहला टैबलेट देश में दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यहां हम आपको वनप्लस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Pad की कीमत और उपलब्धता


OnePlus Pad के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। यह टैबलेट 28 अप्रैल से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर के तहत ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कलर ऑप्शन के लिए यह सिंगल हेलो ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Pad में 11.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, आस्पेक्ट रेशियो 7:5 और ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। OnePlus का यह टैबलेट ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 UI पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus Pad में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 60 मिनट्स में 90 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। OnePlus Pad में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6, ब्लूटूथ v5.3, बीएलई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  2. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  3. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  2. AI से भारत जैसे देशों में नौकरियां जाने का खतरा कम! टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई उड़ान ...
  3. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  4. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  9. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  10. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.