OnePlus Pad 2 Pro टैबलेट 16GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! Geekbench स्कोर हुआ लीक

लिस्टिंग बताती है कि चिपसेट में 3.53GHz पर काम करने वाले छह कोर और 4.32GHz पर कैप किए गए दो कोर शामिल हैं, जो Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdraogn 8 Elite प्रोसेसर की ओर इशारा देते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 20:03 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 3,091 अंक हासिल किए
  • मल्टी-कोर टेस्टिंग में 9,638 अंक स्कोर किए हैं
  • टैबलेट Android 15, 16GB रैम और ARMv8 आर्किटेक्चर वाले चिपसेट से लैस है

OnePlus Pad 2 Pro (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad Pro के सक्सेसर को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए सुर्खियों में चल रहा टैबलेट मॉडल अब कथित तौर पर गीकबेंच पर टेस्ट किया गया है। यदि मॉडल नंबर OPD240 से लिस्ट किया गया डिवाइस OnePlus Pad 2 Pro ही होता है, तो यह माना जा सकता है कि अपकमिंग OnePlus टैबलेट दमदार परफॉर्मेंस से लैस होने वाला है। टैबलेट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। पिछले साल जून में लॉन्च हुए Pad Pro को Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ पेश किया गया था।

Geekbench पर OPD240 मॉडल नंबर के साथ एक डिवाइस लिस्टेड देखा (via Xpertpick) गया है। लिस्टिंग में मौजूद मॉडल नंबर को OnePlus Pad 2 Pro से जोड़ा जा रहा है। डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 3,091 अंक और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 9,638 अंक स्कोर किए हैं। टैबलेट को Android 15, 16GB रैम और ARMv8 आर्किटेक्चर वाले एक ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है।

लिस्टिंग बताती है कि चिपसेट में 3.53GHz पर काम करने वाले छह कोर और 4.32GHz पर कैप किए गए दो कोर शामिल हैं। मदरबोर्ड मॉडल और आर्किटेक्चर मिलकर Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdraogn 8 Elite प्रोसेसर की ओर इशारा देते हैं।

हालिया रिपोर्ट्स को देखा जाए, तो अपकमिंग OnePlus Pad 2 Pro के 3.4K रिजॉल्यूशन वाले 13.2-इंच LCD डिस्प्ले से लैस होने की संभावना है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स तक की ब्राइटनेस लेवल और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 10,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 67W या 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टैबलेट 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर से लैस हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.