8200mAh बैटरी, 8MP कैमरा, 4GB रैम के साथ Nokia T21 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में UNISOC T612 प्रोसेसर है और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 12:40 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है
  • Nokia T21 एंड्रॉयड 12 पर रन करता है
  • टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है

Nokia T21 टैबलेट की कीमत 239 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) है।

Photo Credit: Nokia.com

HMD Global ने टैबलेट सेग्मेंट में नया डिवाइस Nokia T21 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पिछले साल आई T20 के सक्सेसर के रूप में पेश किया है। टैबलेट में UNISOC T612 प्रोसेसर है और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है। लॉन्च इवेंट में नोकिया ने इसके बारे में कहा कि यह कंपनी के ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स में से एक है। इसकी बॉडी एल्यूमिनियम की बनी है जिसमें 60% रिसाइकल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है, जो डिवाइस के एंटिना के रूप में भी काम करता है। 
 

Nokia T21 price, availability

Nokia T21 टैबलेट की कीमत 239 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) है। इसे सिंगल चारकोल ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। 1 सितंबर से टैबलेट को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Nokia T21 specifications

Nokia T21 टैबलेट में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल का है। डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेफ्टी के लिए इस पर ग्लास कवर दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर टैबलेट में UNISOC T612 चिप मिलती है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ में Mali-G57 GPU दिया गया है। डिवाइस में 4GB रैम दी गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB के वेरिएंट ऑप्शन मिल जाते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढा़या जा सकता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो, Nokia T21 एंड्रॉयड 12 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ में 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। ऑनबोर्ड फीचर्स में एनएफसी का सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm जैक दिया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP52 रेट किया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 8200mAh की है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia T21, Nokia T21 price, Nokia T21 specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.