8200mAh बैटरी, 8MP कैमरा, 4GB रैम के साथ Nokia T21 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में UNISOC T612 प्रोसेसर है और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है।

8200mAh बैटरी, 8MP कैमरा, 4GB रैम के साथ Nokia T21 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Nokia.com

Nokia T21 टैबलेट की कीमत 239 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है
  • Nokia T21 एंड्रॉयड 12 पर रन करता है
  • टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है
विज्ञापन
HMD Global ने टैबलेट सेग्मेंट में नया डिवाइस Nokia T21 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पिछले साल आई T20 के सक्सेसर के रूप में पेश किया है। टैबलेट में UNISOC T612 प्रोसेसर है और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है। लॉन्च इवेंट में नोकिया ने इसके बारे में कहा कि यह कंपनी के ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स में से एक है। इसकी बॉडी एल्यूमिनियम की बनी है जिसमें 60% रिसाइकल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है, जो डिवाइस के एंटिना के रूप में भी काम करता है। 
 

Nokia T21 price, availability

Nokia T21 टैबलेट की कीमत 239 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) है। इसे सिंगल चारकोल ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। 1 सितंबर से टैबलेट को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Nokia T21 specifications

Nokia T21 टैबलेट में 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल का है। डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेफ्टी के लिए इस पर ग्लास कवर दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर टैबलेट में UNISOC T612 चिप मिलती है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ में Mali-G57 GPU दिया गया है। डिवाइस में 4GB रैम दी गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB के वेरिएंट ऑप्शन मिल जाते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढा़या जा सकता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो, Nokia T21 एंड्रॉयड 12 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ में 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। ऑनबोर्ड फीचर्स में एनएफसी का सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm जैक दिया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP52 रेट किया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 8200mAh की है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia T21, Nokia T21 price, Nokia T21 specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  2. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  3. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  5. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  6. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  7. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  8. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  9. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  10. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »