लावा ने लॉन्च किया विंडोज 10 टू-इन-वन ट्विनपैड, कीमत 15,999 रुपये

लावा ने लॉन्च किया विंडोज 10 टू-इन-वन ट्विनपैड, कीमत 15,999 रुपये
विज्ञापन
भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने शुक्रवार को अपना हाइब्रिड ट्विनपैड टू-इन-वन लैपटप-टैबलेट लॉन्च कर दिया। सिंगल सिम सपोर्ट से लैस लावा की यह नई डिवाइस विंडोज 10 पर चलती है। इसकी कीमत कंपनी ने 15,999 रुपये रखी है। ट्विनपैड देशभर में रिटेल स्टोर, मल्टी ब्रांड आउटलेट और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक इस टैबलेट को खासकर छात्रों और पेशेवर लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

लावा ट्विनपैड एक सिंगल सिम सपोर्ट वाला टू-इन-वन टैबलेट है। इसमें (1280x800 पिक्सल) रिज़ल्यूशन वाला 10.1 इंच का डब्ल्यूएक्सजीए आईपीएस डिस्पले है। इस डिवाइस में बाइडायरेक्शनल (दोनों तरफ) स्क्रीन है जिसे जरूरत के हिसाब से आगे और पीछे किया जा सकता है। इस टू-इन-वन टैबलेट में अलग से अटैच करने वाला कीबोर्ड और एक स्टायलस साथ में आता है।
 

लावा के इस ट्विनपैड में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाल क्वाड-कोर इंटेल प्रोसेसर है। 2 जीबी की रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। टैबलेट में 7400 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इस हाइब्रिड टैबलेट में 3जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.0 और दो माइक्रो यूएसबी स्लॉट दिये गए हैं। यह सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

कंपनी के मुताबिक, ''भारत में टैबलेट कैटेगरी में अभी भी कई नई चीजें विकसित हो रही हैं लेकिन टैबलेट और फैबलेट का फर्क अभी भी है। लावा लगातार ग्राहकों के लिए नई और जरूरत के मुताबिक नई डिवाइस के लिेए निवेश कर रही है। ट्विनपैड के जरिये हमने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिसमें कई सारी शानदार फीचर हैं जो हमेशा एक्टिव रहने वाले छात्रों और युवा पेशेवरों के काम आएगी। ''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »