iQOO Pad Pro में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। iQOO Pad Pro में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: iQOO
iQOO Pad Pro में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
iQOO ने अपना नया गेमिंग टैबलेट मार्केट में पेश किया है जिसका नाम iQOO Pad Pro है। यह एक कॉम्पेक्ट साइज का पावरफुल टैबलेट है जो खासतौर पर गेमर्स के लिए फीचर पैक करके आता है। इसमें 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में क्वालकॉम का पावरफुल चिपसेट लगा है। विशेष रूप से बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें कंपनी ने अपनी Q3 गेमिंग चिप भी लगाई है। टैबलेट के लिए कंपनी ने प्रीबुकिंग की घोषणा भी कर दी है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स।
iQOO Pad Pro को कंपनी ने मार्केट में अपने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में पेश कर दिया है। घरेलू मार्केट में इस टैबलेट को पेश किया गया है जो कि iQOO Pad Ultra के बाद का एडिशन है। हालांकि लाइनअप में यह iQOO Pad Ultra से निचले पायदान पर स्थापित होता है। कंपनी ने चीन में इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। इच्छुक ग्राहक टैबलेट की प्रीबुकिंग कर ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।
iQOO Pad Pro में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। iQOO Pad Pro में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट का वजन 298 ग्राम बताया गया है। यह पावरफुल चिपसेट से लैस होकर आता है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। गेमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए डेडीकेटेड Q3 गेमिंग चिप भी इसमें लगी है।
टैबलेट को हीट होने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें बड़ा एक्टिव कूलिंग फैन दिया है। इसके अलावा इसमें पैसिव कूलिंग सिस्टम भी है। कंपनी ने इसमें गेमिंग फोकस्ड टच कंट्रोल भी दिए हैं। अन्य फीचर्स का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। साथ ही इसकी प्राइसिंग भी अभी बाहर नहीं आई है। इससे पहले कंपनी ने iQOO Pad Ultra को मार्केट में उतारा था जिसमें 8.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। iQOO Pad Ultra में 9,020mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू