ऐप्पल आईपैड की चौथी पीढ़ी की जगह लेगा आईपैड एयर 2

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 10:47 IST
एप्पल की चौथी पीढ़ी वाले आईपैड का इस्तेमाल करने वाले अगर इसे बदलना चाहते हैं तो एप्पल उनके लिए अधिक क्षमतावान आईपैड एयर-2 लाने वाली है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक आईपैड एयर 2 जल्द ही एप्पल के स्टोर और अन्य आधिकारिक सेवा प्रदाताओं के पास उपलब्ध होगी।

वेबसाइट '9टू5मैक' की रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि कंपनी के पास पुरानी हो चुकी चौथी जेनरेशन के आईपैड बचे ही नहीं हैं और कंपनी अब भविष्य में इनका उत्पादन भी नहीं करना चाहती।
Advertisement

एप्पल ने अपने कर्मचारियों से ग्राहकों को बदली जा सकने वाली चौथी पीढ़ी के आईपैड के बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा है।

आईपैड एयर-2 के नए गोल्ड कलर वेरिएंट को पेश किया गया। इसे 32 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है जबकि 16 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज क्षमता वाले वेरिएंट को बंद कर दिया गया है
Advertisement

ऐसे में जो ग्राहक पुराना चौथी पीढ़ी वाला आईपैड बदलकर नया आईपैड एयर-2 लेंगे उन्हें न सिर्फ नए और अपडेटेड फीचर मिलेंगे, बल्कि बढ़ी हुई स्टोरेज क्षमता भी मिलेगी।
Advertisement

आईपैड एयर 2 को 2014 में चौथी जेनरेशन वाले आईपैड की जगह लॉन्च किया गया था और उसी साल अक्टूबर में इसे बंद कर दिया गया था।

437 ग्राम वज़न वाले आईपैड एयर 2 में ऐप्पल ए8एक्स प्रोसेसर दिया गया था। और इसके 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया था। आईपैड एयर 2 में एक बेहतर 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी आता है। आईपैड एयर 2 तेज कनेक्टिविटी के लिए 802.11 एसी वाई-फाई से लैस हो जो मल्टीपल-इन-मल्टीपल-आउट (मीमो) टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPad, iPad Fourth Generation, iPad Air 2, Tablets
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.