आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी टैबलेट, कीमत 10,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2016 18:26 IST
आईबॉल ने अपना नया 4जी टैबलेट स्लाइड कडल 4जी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। आईबॉल स्लाइड कडल डुअल 4जी सिम सपोर्ट के साथ आता है जो डिवाइस की अहम खासियतों में से एक है। आईबॉल ने बताया है कि यह वॉयस-कॉलिंग टैबलेट 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।

कंपनी ने यह भी बताया कि इस नए टैबलेट में 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है। आईबॉल स्लाइड कडल 4जी में आप असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल और तेलुगू भाषा को पढ़ और लिख पाएंगे। स्लाइड कडल 4जी में एक रेगुलर सिम कार्ड और एक माइक्रो-सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस टैबलेट में 6.95 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1024x600 पिक्सल है। डिवाइस में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कडल 4जी टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय टैबलेट वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें यूएसबी ओटीजी का विकल्प भी मौजूद है।

गौरतलब है कि पिछले महीने आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन को  6,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

एंडी 5.5एच वेबर एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंडी 5.5एच वेबर की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.