आईबॉल ने लॉन्च किया नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिेकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2016 17:21 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 10.1 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले है
  • आईबॉल स्लाइड ब्रेस एक्स-1 4जी में 16 जीबी स्टोरेज है
  • इस टैबलेट में 7800 एमएएच की बैटरी है
आईबॉल ने भारत में अपने आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 टैबलेट का 4जी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। 4जी वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है और यह देशभर के बड़े रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह टैबलेट गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है।

आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 को पिछले साल फरवरी में 17,999 रुपये की कमत पर लॉन्च किया गया था। नए 4जी वेरिएंट में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें खास हैं- अलग कैमरा और इसका एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ पर चलना।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 4जी टैबलेट एक किकस्टैंड के साथ आता है। इसका पिछला वेरिएंट भी ऐसे ही स्टैंड के साथ आता है जिससे इसे आसानी से मेज या कहीं और टिकाया जा सके। इसमें 10.1 इंच (1280x800 पिक्सल) कैपेसिटिव मल्टी-टच आईपीएस डिस्प्ले है। नए 4जी वेरिएंट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए मालीटी720 जीपीयू है। इसमें 2 जीबी रैम है। इस टैबलेट में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है और इसमें 7800 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट की बैटरी 24 घंटे तक चलेगी। इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 में 4जी, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी, जीपीएस/ए-जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट है। इसमें डुअल चैंबर्ड स्पीकर हैं और कंपनी के मुताबिक, इनसे 'थिएटर जैसा अनुभव' मिलेगा।
Advertisement

इस टैबलेट में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल और माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट जैसे ऐप प्रीलोडेड आते हैं। इसके अलावा टैबलेट में फेसबक, सावन और व्हाट्सऐप भी पहले से लोडेड मिलेंगे। इसके अलावा कई गेम जैसे एसफाल्ट नाइट्रो, बबल बैश 3, मिडनाइट पूल और स्पाइडर-अल्टीमेट पावर भी पहले से इंस्टॉल आते हैं। आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 4जी में लिखने व पढ़ने के लिए 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Remix OS makes multitasking easy
  • DC charging pin keeps the Micro-USB port free
  • Bad
  • Low display resolution
  • Switches off abruptly when battery is low
  • Camera performance is below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek MT8783

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7800 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iBall, Tablets, Android, Android Marshmallow

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.