Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!

Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें बताया जा रहा है। सबसे खास बात इसका OLED डिस्प्ले होगा जो गेमर्स को स्मूदनेस का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देने वाला होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2026 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें बताया जा रहा है।
  • सबसे खास बात इसका OLED डिस्प्ले होगा।
  • डिस्प्ले में एक पंच-होल कटआउट भी दिख रहा है।

Honor Win टैबलेट को कंपनी अपकमिंग टैबलेट के रूप में टीज कर दिया है। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: Honor

Honor टैबलेट मार्केट में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने नया टैबलेट टीज कर दिया है जिसमें कथित तौर पर 200Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। अभी तक आपने 165Hz, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के बारे में सुना होगा, लेकिन Honor का अपकमिंग टैबलेट 200Hz के धांसू रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। कहा गया है कि यह कंपनी का गेमिंग टैबलेट होगा जिसमें दमदार परफॉर्में देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग Honor टैबलेट। 

Honor Win टैबलेट को कंपनी अपकमिंग गेमिंग टैबलेट के रूप में टीज कर दिया है। यह टैबलेट snapdragon चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इसमें OLED पैनल बताया गया है। कहा गया है कि टैबलेट अक्टूबर में ही लॉन्च होने की संभावना है। Win सीरीज का यह टैबलेट गेमिंग फोकस्ड होगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें बताया जा रहा है। सबसे खास बात इसका OLED डिस्प्ले होगा जो गेमर्स को स्मूदनेस का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देने वाला होगा। 

Advertisement

टैबलेट के टीजर वीडियो में इसका फ्रंट डिजाइन पता चलता है। इसमें राउंड कॉर्नर नजर आ रहे हैं। डिस्प्ले में एक पंच-होल कटआउट भी दिख रहा है। इसमें टैबलेट का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। इसका सामने का डिजाइन Oppo Pad Mini जैसा बताया जा रहा है। वीडियो (via)में देखा जा सकता है कि कंपनी ने 200Hz का रिफ्रेश रेट टीज किया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो टैबलेट में 8.4 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। 

अपकमिंग Honor टैबलेट दो रंगों में आने वाला है जिसमें सिल्वर और ब्लैक शेड्स शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी टैबलेट को लेकर लीक्स आ चुके हैं। यह 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। साथ में कंपनी वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। Honor Win 2 स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी इसे पेश कर सकती है। अब देखना होगा हॉनर का यह नया दांव मार्केट में कैसे हलचल पैदा करता है। टैबलेट में इतने हाई एंड स्पेसिफिकेशंस देकर कंपनी एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.