डेटाविंड के इस बजट टैबलेट के साथ मुफ्त है 1 साल के लिए इंटरनेट ब्राउज़िग

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2015 14:03 IST
डेटाविंड ने भारत में अपना डेटाविंड 7एससी (डेटाविंड पीसी 7एससी) बजट टैबलेट पेश किया है। इस टैबलेट की कीमत 2,999 रुपये है और इसके साथ ऊबीसर्फर पर एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट ब्राउज़िंग दी जा रही है। कंपनी ने मुफ्त इंटरनेट के लिए आरकॉम और टेलीनॉर के साथ समझौता किया है।

डेटाविंड 7एससी टैबलेट भारत में ऑनलाइन साइट स्नैपडील के अलावा डेन स्नैपडील टीवी शॉप के जरिए भी उपलब्ध होगा। टैबलेट में कंपनी के वेब डिलिवरी प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया गया है जिसके बारे में जीपीआएस/ एज पर आधारित नेटवर्क पर सबसे तेज मोबाइल वेब एक्सपीरियंस देने का दावा किया गया है। यह तकनीक 10 से 30 गुना कम बैंडविथ इस्तेमाल करती है। कंपनी ने हालांकि स्पष्ट किया है कि मुफ्त इंटरनेट में ऑडियो/ वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं हैं। इनके लिए यूज़र को अलग से इंटरनेट डेटा प्लान लेना होगा।
Advertisement

डेटाविंड 7एससी एक डुअल सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा। इसमें 7 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

डेटाविंड 7एससी 2जी कॉलिंग फ़ीचर से लैस है और डॉन्गल की मदद से 3जी कनेक्टिविटी भी दे सकता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, यूएसबी 2.0 और ब्लूटूथ शामिल हैं। 2400 एमएएच की बैटरी वाले इस टैबलेट में रियर कैमरा तो है, लेकिन फ्रंट कैमरा नहीं। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में स्नैपडील पर उपलब्ध है।
Advertisement

साफ कर दें कि मुफ्त इंटरनेट ब्राउजिंग आरकॉम और टेलीनॉर के प्रीपेड जीएसएम सिम कार्ड के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने जून महीने में अपने मुफ्त इंटरनेट प्रोग्राम को सभी डिवाइस पर लागू करने का फैसला किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.