असूस के नए टैबलेट लॉन्च होने की ख़बर, इसमें है 7.9 इंच डिस्प्ले

असूस ने ताइपेई में कम्प्यूटेक्स इवेंट आयोजित किया, जहां कंपनी ने कई सारे लैपटॉप और पीसी हार्डवेयर लॉन्च किए। इसके साथ ही असूस द्वारा एक नए टैबलेट को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। ख़बरों के मुताबिक, असूस ने कंप्यूटेक्स में अपना नया ज़ेनपैड 3एस 8.0 लॉन्च कर दिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2017 16:28 IST
असूस ने ताइपेई में कम्प्यूटेक्स इवेंट आयोजित किया, जहां कंपनी ने कई सारे लैपटॉप और पीसी हार्डवेयर लॉन्च किए। इसके साथ ही असूस द्वारा एक नए टैबलेट को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। ख़बरों के मुताबिक, असूस ने कंप्यूटेक्स में अपना नया ज़ेनपैड 3एस 8.0 लॉन्च कर दिया। हालांकि, अभी नए ज़ेनपैड 3एस 8.0 की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

नए ज़ेनपैड 3एस 8.0 टैबलेट को पिछले ज़ेनपैड 3 8.0 ज़ेड581केएल का अपग्रेडेड वेरिएंट या ज़ेनपैड 3एस 10 ज़ेड500केएल का कॉम्पेक्ट वर्ज़न कहा जा सकता है। नए ज़ेनपैड टैबलेट में 7.9 इंच (1536 x 2048 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन है। ज़ेनपैड 3एस 10 ज़ेड500केएल में इतने ही पिक्सल वाला डिस्प्ले दिया गया था। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट दिया गया है। रैम 4 जीबी है। यह टैबलेट 3 जीबी के ज़्यादा किफ़ायती वेरिएंट में भी मिलेगा। टैबलेट 32 और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। जबकि पिछले ज़ेनपैड 3 8.0 को 16 और 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, ज़ेनपैड 3एस 8.0 में रियर पर एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि अगले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा। 6.9 मिलीमीटर की मोटाई वाला यह टैबलेट 'एल्युमिनियम यूनिबॉडी' के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus tablet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  2. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  3. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  4. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  5. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  6. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  9. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  10. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.