Apple लाएगी 20 इंच का फोल्डेबल MacBook! लॉन्च टाइमलाइन भी लीक

Apple अपने MacBook के साथ नया प्रयोग करने जा रही है।

Apple लाएगी 20 इंच का फोल्डेबल MacBook! लॉन्च टाइमलाइन भी लीक

वर्तमान में एप्पल के पास सबसे बड़ा टैबलेट 16 इंच का MacBook Pro है।

ख़ास बातें
  • Apple अपने MacBook के साथ नया प्रयोग करने जा रही है।
  • कंपनी का यह टैबलेट 20.3 इंच स्क्रीन साइज में आएगा।
  • यह 2027 में मास प्रोडक्शन में जा सकता है।
विज्ञापन
Apple ने हाल ही में MacBook Air को लॉन्च किया था। कंपनी टैबलेट सेग्मेंट में अब एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। कंपनी फोल्डेबल टैबलेट लॉन्च कर सकती है। यह 20.3 इंच साइज में आ सकता है जिसमें स्क्रीन फोल्डेबल होगी। हालांकि अभी यह प्रोडक्ट अंडर डेवलपमेंट कहा जा रहा है और इसके लॉन्च में समय लगेगा। 2027 तक इसके कमर्शियल मार्केट में आने की संभावना है। 

Apple अपने MacBook के साथ नया प्रयोग करने जा रही है। कंपनी फोल्डेबल मैकबुक लॉन्च कर सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Ming-Chi Kuo ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके मुताबिक कंपनी का यह टैबलेट 20.3 इंच स्क्रीन साइज में आएगा। यह 2027 में मास प्रोडक्शन में जा सकता है। इस प्रोडक्ट के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में एप्पल के पास सबसे बड़ा टैबलेट 16 इंच का MacBook Pro है।  

नए अफवाहित फोल्डेबल टैबलेट में डिस्प्ले एक्सपेंड होगा। फैलकर यह 20 इंच का हो जाएगा जो कि डायग्नल माप कहा जा रहा है। अभी इसके डिजाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी अभी केवल फोल्डेबल टैबलेट पर ही काम कर रही है। स्मार्टफोन या आईपैड के सेग्मेंट में फोल्डेबल प्रोडक्ट लाने पर अभी कंपनी काम नहीं कर रही है। 
 

MacBook Pro (2023) specifications

ऐपल के सभी नए MacBook Pro (2023) मॉडलों में कंपनी के नए M3, M3 Pro और M3 Max प्रोसेसर लगाए गए हैं। टॉप वेरिएंट जिसमें M3 Max चिप लगाई गई है, उसे 128GB तक RAM के साथ कॉन्फि‍गर किया जा सकता है। यह कंपनी के किसी भी लैपटॉप पर ऑफर की गई अबतक की सबसे ज्‍यादा रैम है। M3 और M3 Pro प्रोसेसरों से लैस मॉडलों को क्रमशः 24GB और 36GB रैम के साथ लिया जा सकता है। 

नए मैकबुक प्रो मॉडलों में 14 इंच और 16 इंच का लिक्विड रेटिना XDR (3,024x1,964 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स (HDR कंटेंट) और 600 निट्स (SDR कंटेंट) की पीक ब्राइटनैस इसमें मिलती है। टच आईडी को भी ये सपोर्ट करते हैं साथ ही बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, तीन थंडरबोल्ट 4/यूएसबी 4 पोर्ट, एक मैगसेफ 3 चार्जिंग पोर्ट, एक एसडीएक्ससी कार्ड रीडर, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.20-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1964x3024 पिक्सल
प्रोसेसरApple M3
रैम8 जीबी
ओएसmacOS
एसएसडी512GB
वज़न1.55 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »