Alcatel A3 10 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल ने गुरुवार को भारत में नया ए3 10 टैबलेट लॉन्च किया। नए Alcatel A3 10 टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

Alcatel A3 10 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • 10.1 इंच का आईपीएस डिस्प्ले Alcatel A3 10 की अहम खासियतों में से एक है
  • इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ वॉयस कॉलिंग भी दिया गया है
  • 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
अल्काटेल ने गुरुवार को भारत में नया ए3 10 टैबलेट लॉन्च किया। नए Alcatel A3 10 टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। टैबलेट को ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। अल्काटेल का कहना है कि उसकी कोशिश किफायती कीमत में स्मार्ट डिवाइस यूज़र को प्रीमियम अनुभव देने की है।

10.1 इंच का आईपीएस डिस्प्ले Alcatel A3 10 डिवाइस की अहम खासियतों में से एक है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है। टैबलेट में बेहतर ग्रिप के लिए टेक्स्चर्ड बैक कवर का इस्तेमाल हुआ है। अल्काटेल ए3 10 में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ वॉयस कॉलिंग भी दिया गया है। टैबलेट में बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव के लिए डुअल स्पीकर दिए गए हैं।

Alcatel A3 10 में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसका डाइमेंशन 260x155x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 465 ग्राम। टैबलेट में 4600 एमएएच की बैटरी है और इसमें यूएसबी ओटीजी सपोर्ट मौज़ूद है।

इससे पहले अल्काटेल ने मई महीने में भारत में पिक्सी सीरीज़ का टैबलेट लॉन्च किया था। पिक्सी 4 (7) के 4जी और वाईफाई दो वेरिएंट पेश किए गए थे। अल्काटेल पिक्सी 4(7) 4जी और अल्काटेल पिक्सी 4 (7) वाई-फाई वेरिएंट की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये व 3,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि पिक्सी 4 (7) 4जी और पिक्सी 4 (7) वाई-फाई में कम कीमत में आकर्षक फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसर1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »