9.7 इंच डिस्प्ले वाले आईपैड प्रो की भारत में कीमत और लॉन्च की तारीख जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 14:10 IST
9.7 इंच डिस्प्ले वाले आईपैड प्रो को लॉन्च करने के साथ ऐप्पल ने अपने इस टैबलेट की भारत में कीमत का भी खुलासा किया। यह टैबलेट भारत में अप्रैल महीने की शुरुआत में उपलब्ध होगा।

9.7 इंच आईपैड प्रो सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसकी कीमत 49,900 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (वाई-फाई ऑन्ली) की है। 32 जीबी स्टोरेज वाला वाई-फाई + सेल्यूलर वेरिएंट 61,900 रुपये में मिलेगा।

छोटे स्क्रीन वाले आईपैड प्रो के जरिए ऐप्पल और यूज़र को लुभाना चाहती है। पिछले साल लॉन्च किए गए आईपैड प्रो को कई यूज़र ने ज़्यादा बड़ा करार दिया था।

नया आईपैड प्रो सही मायने में ऐप्पल द्वारा 2014 में लॉन्च किए गए आईपैड एयर 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। स्क्रीन अपने टोन और ब्राइटनेस को माहौल के हिसाब से ढाल लेगा। इसके अलावा आईपैड प्रो में चार स्पीकर सेटअप भी है।
Advertisement

9.7 इंच आईपैड प्रो में भी ए9एक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा है जो फोकस पिक्सल, ट्रू टोन फ्लैश और नए इमेज सिगनल प्रोसेसर से लैस है। फ्रंट पैनल की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम कैमरा है। गौर करने वाली बात है कि इस कैमरा सेटअप का इस्तेमाल पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 6एस में भी किया गया था। आईपैड प्रो में लाइव फोटोज़ के लिए भी सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

9.7 इंच आईपैड प्रो के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर रखी गई है। इसका 128 जीबी वेरिएंट 749 डॉलर में मिलेगा और 256 जीबी वेरिएंट 899 डॉलर में। ये कीमतें वाई-फाई वेरिएंट की हैं। फिलहाल, सेल्यूलर या एलटीई वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह चार कलर वेरिएंट में मिलेगा जिसमें रोज़ गोल्ड भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPad Pro Price, iPad Pro Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.