8360mAh बैटरी, Snapdragon 870 चिप के साथ Oppo Pad टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

ओप्पो पैड की मोटाई 7mm है और इसका वजन 510 ग्राम है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 26 फरवरी 2022 09:27 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ने Oppo Pad Artist Edition भी लॉन्च किया है।
  • Oppo Pad के साथ Oppo Pencil स्टाइलस भी मिलता है।
  • Oppo Pad की बैटरी कैपिसिटी 8,360mAh की है

Oppo Pad की सेल 3 मार्च से चीन में शुरू होने जा रही है।

Oppo ने अपना पहला टैबलेट Oppo Pad लॉन्च कर दिया है। यह टैब चीन में लॉन्च किया गया है और इसका डिजाइन दिखने में Apple iPad के जैसा है। टैबलेट को ब्लैक और पर्पल कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह ओप्पो पेंसिल को भी सपोर्ट करता है जो कि डिवाइस के साथ मिलता है। 
 

Oppo Pad price, availability

Oppo Pad की सेल 3 मार्च से चीन में शुरू होने जा रही है। सेल चीन के समयानुसार सुबह 10 बजे (7:30am IST) शुरू होगी। ओप्पो पैड की कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,370 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके 6GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,160 रुपये) है। टैबलेट को दो कलर वेरिएंट्स- ब्लैक और पर्पल में खरीदा जा सकता है। 

ओप्पो ने Oppo Pad Artist Edition भी लॉन्च किया है जिसमें 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत CNY 3,499 (लगभग 41,700 रुपये) है। इस डिवाइस में दो टोन वाली मैटेलिक सिल्वर फिनिश दी गई है जिसमें बैक पैनल की टॉप साइड पर स्पेशल पैटर्न दिखते हैं। 
 

Oppo Pad specifications, features

Oppo Pad की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलता है जिसे 8GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह Android 11 आधारित ColorsOS 12 पर चलता है। इसमें कुछ खास फीचर्स जैसे फोर फिंगर पिंच, टू फिंगर स्प्लिट स्क्रीन, पैरलल विंडोज  और मल्टी डिवाइस क्रॉस स्क्रीन कॉलेब्रेशन दिए गए हैं। टैबलेट में 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1500:1 है। यह HDR10 सपोर्ट के साथ आता है और पिक्सल डेंसिटी 275ppi की है। डिस्प्ले का टच सैम्पलिंग रेट 120Hz है और यह  P3 वाइड कलर गेमट को सपोर्ट करता है।
Advertisement

ओप्पो का कहना है इसने डिवाइस में मल्टी लेयर वाले ग्रेफाइट+सिलिकॉन हीट डिसिपेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया है जो कि लम्बे इस्तेमाल में भी टैबलेट को गर्म होने से रोकता है। इसकी डिस्प्ले में एंटी ब्लू लाइट सॉल्यूशन दिया गया है जिससे डिस्प्ले की लाइट का आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। टैबलेट की साइड में फ्लैट एज दिए गए हैं। 

ओप्पो पैड की मोटाई 7mm है और इसका वजन 510 ग्राम है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 8,360mAh की है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा को बैक पैनल के टॉप राइट कॉर्नर में रखा गया है। कैमरा के साथ ही एलईडी फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जबकि रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। साउंड की बात करें तो इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप है जिसमें सेकेंड जेनरेशन ACC स्पीकर दिए गए हैं। स्पीकरों में Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

Oppo Pad के साथ Oppo Pencil स्टाइलस भी मिलता है। पेंसिल में प्रेशर सेंसिटिविटी के 4,096 लेवल दिए गए हैं और यह वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। एक बार फुल चार्ज होने पर स्टाइलस को 13 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.