• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • YouTube पर व्यूज पाने के लिए क्रैश किया था विमान, अब होगी 20 साल की सजा!

YouTube पर व्यूज पाने के लिए क्रैश किया था विमान, अब होगी 20 साल की सजा!

जो धाराएं जैकब पर लगी है, उसमें फेडरल जेल में 20 साल की वैधानिक अधिकतम सजा मिलती है। जिस वीडियो में जैकब ने विमान दुर्घटना का यह खेल दिखाया, उसे 30 लाख बार देखा जा चुका है।

YouTube पर व्यूज पाने के लिए क्रैश किया था विमान, अब होगी 20 साल की सजा!

Photo Credit: YouTube/ TrevorJacob

ख़ास बातें
  • 'I Crashed My Plane' टाइटल वाले वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्जूज मिले हैं
  • वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने जताया था शक
  • विमान को जानबूझकर क्रैश करने और बाद में सबूत मिटाने का आरोप
विज्ञापन
वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म का जमाना है और लोग व्यूज पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही एक कारनामा एक शख्स ने कुछ समय पहले किया था, जिसमें उसने विमान को क्रैश कर दिया था। अब, अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस YouTuber पर तगड़ी कार्रवाई हुई है और इसे 20 साल तक की जेल होने की संभावना है। 

The Guardian के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यूट्यूबर ने ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के चक्कर चक्कर में जानबूझकर अपने विमान को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया और उसे 20 साल की जेल हो सकती है। इसका नाम ट्रेवर जैकब है और यूट्यूबर एक संघीय जांच में बाधा डालने के इरादे और विनाश के मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए सहमत हो गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जो धाराएं जैकब पर लगी है, उसमें फेडरल जेल में 20 साल की वैधानिक अधिकतम सजा मिलती है। जिस वीडियो में जैकब ने विमान दुर्घटना का यह खेल दिखाया, उसे 30 लाख बार देखा जा चुका है।

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 29 वर्षीय शख्स के निजी पायलट सर्टिफिकेट को भी रद्द कर दिया था और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ट्रेवर ने दिसंबर 2021 में कैलिफोर्निया के लॉस पड्रेस राष्ट्रीय वन में दुर्घटनाग्रस्त हुए छोटे सिंगल-इंजन विमान के मलबे को जानबूझकर नष्ट कर दिया।

'I Crashed My Plane' टाइटल वाली इस क्लिप में, जैकब उड़ते हुए विमान से बाहर पैराशूट लेकर कूद जाते हैं। उन्होंने इसमें दावा किया था कि विमान में कुछ खराबी आ गई है। उनके हाथ में उस समय सेल्फी स्टिक भी थी। इसके अलावा, विमान में जगह-जगह कैमरा भी फिट किए गए थे।

यही कारण था कि वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना पहले से प्लान की गई थी और विमान को जानबूझकर क्रैश किया गया। यहां तक कि New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में FAA ने भी सहमती जताई थी कि क्रैश से पहले ही जैकब का पैराशूट पहनकर रखना थोड़ा शक पैदा करता है। इसके अलावा, क्रैश से पहले जैकब ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया था और न ही इंजन को फिर से शुरू करने का प्रयास किया।

अधिकारियों का कहना था कि ग्लाइडिंग रेंज के भीतर कई ऐसे क्षेत्र थे, जिनमें वे सुरक्षित लैंडिंग कर सकते थे। इतना ही नहीं, FAA ने का कहना है कि दुर्घटना के बाद जैकब "ठीक हुआ और फिर मलबे का निपटान किया"।

जैकब आने वाले हफ्तों में औपचारिक रूप से लॉस एंजिल्स में अपनी याचिका दर्ज करेंगे और उन्हें बाद की तारीख में सजा सुनाई जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Youtuber, Youtuber crashed Plane
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  9. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  10. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »