यूट्यूबर ने खड़े-खड़े तबाह कर दी 3.15 करोड़ की Lamborghini SUV! देखें वायरल वीडियो

यू-ट्यूबर मिखैल लिटविन (Mikhail Litvin) ने, भारतीय करेंसी के अनुसार अपनी 3.15 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार को खड़े खड़े तबाह कर दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2023 19:03 IST
ख़ास बातें
  • यू-ट्यूब पर व्यूज पाने के लिए किया अजब कारनामा
  • 3.15 करोड़ की लग्जरी कार को किया तबाह
  • एनर्जी ड्रिंक का प्रमोशन करने के लिए तबाह की महंगी कार

रशियन यू-ट्यूबर ने अपनी 3.15 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार को खड़े खड़े तबाह कर दिया।

Photo Credit: YouTube/Screenshot of video shared by LITVIN

इंटरनेट पर सुर्खियों में आने के लिए अक्सर लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही एक मामला रूस से सामने आया है जहां पर एक यूट्यूबर ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए अपनी Lamborghini Urus SUV को तहस-नहस कर दिया और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। भारत में इस कार की शुरुआती कीमत ही 3.15 करोड़ रुपये है। आइए आपको बताते हैं कि इस शख्स ने 3 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली कार का खात्मा कैसे और क्यों किया! 

YouTube पर लोग अक्सर व्यूज़ और लाइक पाने के लिए अजब-गजब हरकत करते आपको दिख जाते होंगे। लेकिन क्या कोई शख्स 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान खड़े खड़े कर सकता है? सुनने में बहुत अटपटा लगता है लेकिन ऐसा एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रशियन यू-ट्यूबर मिखैल लिटविन (Mikhail Litvin) ने, भारतीय करेंसी के अनुसार अपनी 3.15 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार को खड़े खड़े तबाह कर दिया। कहा गया है कि शख्स ने Lit Energy के Mr Litvin एनर्जी ड्रिंक के प्रमोशन के लिए ऐसा किया। 

Advertisement
Mr Litvin नाम से मशहूर इस शख्स के YouTube पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि Lit Energy का एक कार के साइज का कैन बनाया गया है जिसे एक ऊंची क्रेन पर लटकाया गया है। उसके बाद शख्स कैमरा के सामने दौड़ना शुरू करता है और उस विशाल कैन को क्रेन के ऊपर से नीचे खड़ी सफेद रंग की लैम्बॉर्गिनी पर छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद कार पर एक जबरदस्त धमाका होता है। कैन फट जाता है और एनर्जी ड्रिंक बाहर फूट पड़ता है। साथ ही कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है।  

वीडियो को कुछ दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 7 लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। यूजर्स की ओर इसके लिए मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इससे अच्छा इस पैसे को किसी चैरिटेबल संस्था या पर्यावरण के बचाव के लिए खर्च किया जाता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जितना पैसा यहां बर्बाद किया गया है, उससे 3-4 लोगों की जिंदगियां बचाईं जा सकती थी।' इंटरनेट पर व्यूज पाने के लिए अक्सर लोग ऐसी अजब-गजब हरकतें करते रहते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.