Whatsapp Update: वॉट्सऐप पर अब एक साथ भेज सकेंगे 100 फोटो! इन यूजर्स के लिए रोलआउट शुरू

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और फीचर यूजर्स के लिए जल्द ही शुरू करने वाला है जिसमें चैट हिस्ट्री को क्यूआर कोड के जरिए ट्रांसफर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 08:09 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp ने यूजर्स की एक बड़ी परेशानी को खत्म कर दिया है।
  • यूजर्स अब एक बार में 100 मीडिया फाइल शेयर कर सकेंगे।
  • इसे ऐप के वर्जन 2.23.4.3 में अपडेट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Whatsapp यूजर्स के लिए समय समय पर फीचर्स में अपडेट करता रहता है।

Whatsapp ने यूजर्स की एक बड़ी परेशानी को खत्म कर दिया है। वॉट्सऐप पर यूजर्स अब एक बार में 100 मीडिया फाइल शेयर कर सकेंगे। इससे पहले चैट में केवल 30 फोटो ही शेयर किए जा सकते थे। लेकिन अब 100 मीडिया फाइल या फोटो को एकसाथ शेयर किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि ये फीचर कैसे काम करेगा और किन यूजर्स के लिए यह सबसे पहले शुरू होने जा रहा है। 

Whatsapp यूजर्स के लिए समय समय पर फीचर्स में अपडेट करता रहता है। मैसेजिंग ऐप के भारत में भी करोड़ों की संख्या में सब्सक्राइबर हैं और मीडिया फाइल शेयरिंग में आने वाली एक बड़ी परेशानी को अब प्लेटफॉर्म ने खत्म कर दिया है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप यूजर अब किसी चैट में एक साथ 100 मीडिया फाइल शेयर कर सकेंगे। इसके पहले यह सुविधा केवल 30 मीडिया फाइल तक सीमित थी। नए रोलआउट के जरिए इस फीचर को जल्द ही यूजर्स तक उपलब्ध करवाया जाएगा। 

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फीचर को फिलहाल बीटा प्रोग्राम के लिए शुरू किया गया है। बीटा टेस्टर्स के लिए यह फीचर रोलआउट कर दिया गया है जो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के सदस्य हैं। इसे ऐप के वर्जन 2.23.4.3 में अपडेट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। कहा गया है कि पहले यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लागू होगा। iOS बीटा प्रोग्राम के लिए इसका रोलआउट कब किया जाएगा, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

इसके अलावा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और फीचर यूजर्स के लिए जल्द ही शुरू करने वाला है जिसमें चैट हिस्ट्री को क्यूआर कोड के जरिए ट्रांसफर किया जा सकेगा। यह फीचर उस वक्त काफी काम आने वाला है जब आप अपने पुराने फोन से अपने वॉट्सऐप अकाउंट को नए फोन में ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में पहले यूजर्स को गूगल ड्राइव की मदद से यह काम करना होता था। लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी यूजर्स को निजात मिलने की बात सामने आ रही है। पुराने फोन की चैट हिस्ट्री को क्यूआर कोड की मदद से ट्रांसफर किया जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.