Viral Video : दिल्‍ली मेट्रो में अनाउंसमेंट की जगह चला हरियाणवी गाना, देखें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

Viral Video : यात्री पीए सिस्टम पर सामान्‍य घोषणा की जगह एक मेट्रो में हरियाणवी गाना '2 नंबरी' बज गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 12:46 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है एक वीडियो
  • इसमें मेट्रो ट्रेन के अंदर हरियाणवी गाना बज रहा है
  • ट्रेन ऑपरेटर की गलती से बजा गाना, ऐसा दावा किया जा रहा है

Viral Video : जैसे ही गाना बजा, लोग हैरान हो गए। वीडियो में कुछ लोगों को हंसते हुए सुना जा सकता है।

Photo Credit: Video Grab

दिल्‍ली मेट्रो (Delhi Metro) की पहचान एक ऐसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की है, जिसे लोग सुरक्षित और सुगम मानते हैं। मेट्रो के यात्री पीए यानी पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम पर होने वाली घोषणा लोगों को यह बताती है कि कौन सा स्‍टेशन आने वाला है। दरवाजे किस तरफ खुलेंगे। मेट्रो की फीडर बस सर्विस कहां-कहां से उपलब्‍ध है आदि। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है एक वीडियो बता रहा है कि पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्‍टम के जरिए कैसे एक मेट्रो में हरि‍याणवी गाना बज गया। मेट्रो में सवार लोग खूब हंसे। वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने रिएक्‍शन दिया और मामला सुर्खियों में आ गया।   

रिपोर्टों के अनुसार, यात्री पीए सिस्टम पर सामान्‍य घोषणा की जगह एक मेट्रो में हरियाणवी गाना '2 नंबरी' बज गया। जैसे ही गाना बजा, लोग हैरान हो गए। वीडियो में कुछ लोगों को हंसते हुए सुना जा सकता है। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि मेट्रो में हरियाणवी गाना ट्रेन ऑपरेटर की गलती से चल गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। 

ट्विटर पर कई यूजर वीडियो शेयर कर रहे हैं। महज 15 सेकंड के वीडियो में यात्रियों को हंसते हुए सुना जा सकता है। बताया जाता है कि कुछ सेकंड चलने के बाद ही गाना बंद हो गया था। जाहिरतौर पर अगला स्‍टेशन आने या किसी अन्‍य अनाउंसमेंट की वजह से गाना बंद हो गया होगा और तब तक ऑपरेटर को अपनी गलती का भी एहसास हो गया होगा। 
 

लेकिन लोग कहां मानने वाले थे। किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह सामने नहीं आया है कि गाना किस मेट्रो में कब बजा और वह किस रूट पर थी। हालांकि लोग इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में शामिल होने के बाद हरियाणा रोडवेज का ड्राइवर। 

प‍ब्‍लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह की घटनाएं उससे जुड़े प्रशासन के लिए शर्मिंदगी की वजह बनती हैं। हाल में पटना जंक्‍शन पर लगे डिस्‍प्‍ले में पोर्न वीडियो चलने की खबर खूब चर्चा में रही थी। प्‍लैटफॉर्म पर मौजूद लोग शर्मसार हो गए थे और रेलवे प्रशासन की आलोचना हुई थी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.