स्‍वीमिंग के बाद सील ने यूं फरमाया आराम, वीडियो देख आनंद महिंद्रा भी हुए खुश! आप भी देखें

यह वीडियो एक सील का है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि उसने अपना पूरा वीकेंड प्‍लान करके रखा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2022 20:13 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने सील का एक वीडयो शेयर किया है
  • वीडियो में सील की हरकतें गुदगुुदाने वाली हैं
  • आनंद महिंद्रा ने इसे सील का वीकेंड प्लान बताया है

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक सील रिसॉर्ट के पूल में एंजॉय करती नजर आ रही है।

Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो शेयर किया जाता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। इनमें से कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्‍हें देख लोग प्रेरित होते हैं। वहीं कुछ ऐसे वीडियोज होते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती। अरबपति बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वह इन वीडियो के जरिए कोई न कोई मेसेज जरूर देते हैं या किसी की सराहना करते नजर आते हैं। अब हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी देखा जा रहा है। 

आपने अक्सर समुद्री जीव सील के वीडियो देखें होंगे, जिसमें वह अपनी एक्टिविटी से लोगों का दिल जीत लेती है। आनंद महिंद्रा भी जिस सील का वीडियो शेयर किया है, उसकी क्यूट हरकतों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
 
शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सील समुद्र से निकलकर सीढ़ियों से चढ़ते हुए रिसॉर्ट के प्राइवेट स्वीमिंग पूल में आकर मजे से स्वीमिंग करती है। उसके बाद वह पूल से निकल कर पास की चेयर की तरफ बढ़ती है, जहां पहले से एक आदमी लेटा हुआ है। सील को आता देख, वह उठ जाता है और सील आराम से उस चेयर पर आकर लेट जाती है। कुछ लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लेते हैं। इस क्यूट से सील की हरकत देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उसने पहले से ही सबकुछ प्‍लान करके रखा था। 

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि इस जेंटलमेन ने पहले से ही अपना पूरा वीकेंड प्लान कर रखा है।' इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.