Viral Video : पहाड़ी रोड पर यह ड्राइविंग देख आप भी कहेंगे ‘दुघर्टना से देर भली’!

Viral Video : दावा किया गया है कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस पहाड़ी रास्‍ते पर दूसरी बस को खतरनाक तरीके से ओवरटेक कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 19:14 IST
ख़ास बातें
  • इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है
  • इसमें खतरनाक ओवरटेकिंग होते हुए देखी जा सकती है
  • हालांकि कई लोग इस वीडियो को सपोर्ट कर रहे हैं

Viral Video : दूसरी बस का ड्राइवर भी हार ना मानने वाले अंदाज में नजर आ रहा है और किसी कीमत पर पिछड़ना नहीं चाहता।

पहाड़ी रास्‍तों पर सफर करते समय आप साइन बोर्डों या अन्‍य तरीकों से अक्‍सर यह लिखा हुआ देखते होंगे- ‘दुघर्टना से देर भली'। लेकिन ऐसी सलाह की अनदेखी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गलत तरीके से ओवरटेक करने के मामले मैदानी इलाकों की सड़कों पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन पहाड़ में सड़कों पर खतरनाक ओवरटेकिंग लोगों की जान को जोखिम में डालने वाला काम है। इससे जुड़ा एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है।  

वीडियो इसलिए भी चौंकाता है क्‍योंकि खतरनाक तरीके से एक-दूसरे को पछाड़ने में 2 बस ड्राइवर लगे हुए हैं। यह वीडियो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। एक इंस्‍टाग्राम यूजर ने वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया है। दावा किया गया है कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस पहाड़ी रास्‍ते पर दूसरी बस को ओवरटेक कर रही है। 
 

हमारे लिए भी यह वीडियो हैरान करने वाला रहा। एक बस, दूसरी बस को बहुत अधिक स्‍पीड में और खतरनाक तरीके से ओवरटेक कर रही है। दूसरी बस का ड्राइवर भी हार ना मानने वाले अंदाज में नजर आ रहा है और किसी कीमत पर पिछड़ना नहीं चाहता। इस वीडियो पर कुछ लोग कह रहे हैं कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बसें पहाड़ी इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन का सुपरफास्‍ट जरिया हैं। हालांकि कुछ लोग खतरनाक ओवरटेकिंग की आलोचना कर रहे हैं। 
Advertisement

लोग कह रहे हैं कि दोनों ही ड्राइवरों ने खराब ड्राइविंग की है, लेकिन वह प्राइवेट ड्राइवरों के मुकाबले हिमाचल रोडवेज की बसों पर ज्‍यादा भरोसा करते हैं। रोड भले ही 4 लेन की हो, लेकिन क्‍या इस तरह की ड्राइविंग की जा सकती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश के उन राज्‍यों में से है, जहां हर साल सड़क हादसों में करीब 3 हजार लोगों की जान चली जाती है। राज्‍य में हर साल बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Viral video, bus, dangerous overtaking, HRTC bus video, Instagram
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  5. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.