Video : जर्मनी के मंत्री ने भारत में खरीदी सब्‍जी, UPI से किया पेमेंट, क्‍या था रिएक्‍शन? जानें

German Minister used UPI : जर्मन मंत्री ने यूपीआई की तारीफ की और इसे भारत की कई सफलताओं में से एक बताया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 16:39 IST
ख़ास बातें
  • जर्मन दूतावास ने पोस्‍ट किया वीडियो और तस्‍वीरें
  • जर्मनी के मंत्री ने भारत में एक सब्‍जी वाले से सामान खरीदा
  • उन्‍होंने पेमेंट के लिए किया यूपीआई का इस्‍तेमाल

भारत में स्थित जर्मन दूतावास ने इससे जुड़े वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया में पोस्‍ट की हैं।

Photo Credit: @GermanyinIndia

German Minister used UPI : UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस। ऑनलाइन पेमेंट भेजने या रिसीव करने की यह भारतीय टेक्‍नॉलजी दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। कई देश यूपीआई को अपना चुके हैं और कई इसे अपनाना चाहते हैं। यूपीआई की सबसे बड़ी खूबी है कि छोटे से छोटा पेमेंट भी बिना कोई चार्ज दिए किया जा सकता है। हाल में जर्मनी के एक मंत्री ने UPI को एक्‍सपीरियंस किया। जर्मनी के मिनिस्‍टर ऑफ डिजिटल एंड ट्रांसपोर्ट वोल्कर विसिंग (Volker Wissing) ने समझा कि यूपीआई कितना आसान है। उन्‍होंने इसकी तारीफ की और भारत की कई सफलताओं में से एक बताया। 

भारत में स्थित जर्मन दूतावास ने इससे जुड़े वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया में पोस्‍ट की हैं। इसमें देखा जा सकता है कि जर्मनी के मंत्री ने भारत में एक सब्‍जी वाले से सामान खरीदा। जब पेमेंट की बारी आई, तो उन्‍होंने UPI की मदद ली।  

एक ट्विटर पोस्‍ट में जर्मन एंबेसी इंडिया ने लिखा, भारत की सफलता की कहानियों में से एक है डिजिटल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर। यूपीआई हर किसी को चंद सेकंडों में ट्रांजैक्‍शंस करने में सक्षम बनाता है। लाखों भारतीय इसका इस्‍तेमाल करते हैं। डिजिटल और ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर @Wissing ने भी यूपीआई पेमेंट्स को एक्‍सपीरियंस किया। यह मोहित करने वाला है। 
 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मन मंत्री इस 19 अगस्‍त को G20 डिजिटल मिनिस्‍टर्स की बैठक में भाग लेने के लिए बंगलूरू में थे। जर्मन दूतावास को उसके पोस्‍ट पर लोगों का समर्थन मिल रहा है। भारतीय यूजर्स ने जर्मन मंत्री को थैंक्‍यू बोला है कि वह भारत की डिजिटल आर्थिक क्रांति का हिस्‍सा बने। 

एक यूजर ने लिखा, भारत की डिजिटल आर्थिक क्रांति का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। शेयर और इस्‍तेमाल करते हैं। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, यह जर्मन मर्चेंट्स और दुकानदारों के लिए फायदेमंद होगा, जो कैश-ओनली ट्रांजैक्‍शंस की समस्‍या से जूझ रहे हैं।  
Advertisement

जर्मन एंबेसी के ट्वीट पर एक यूजर ने पूछ ही लिया- यूपीआई ग्‍लोबल हो गया है। जर्मनी कब यूपीआई प्लेटफॉर्म में शामिल हो रहा है? गौरतलब है कि UPI भारत का बनाया एक फास्‍ट पेमेंट सिस्‍टम है। इसकी मदद से कस्‍टमर फौरन छोटे-बड़े पेमेंट्स कर सकते हैं।  
Advertisement
 

इन देशों ने अपनाई है भारत की UPI टेक्‍नॉलजी 

अब तक श्रीलंका, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने इसके लिए भारत के साथ साझेदारी की है। इस साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत और फ्रांस UPI पेमेंट मैकनिज्‍म का इस्‍तेमाल करने पर सहमत हुए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.