Ganga Jal Viral Video: गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखा तो मिला ये! देखें वायरल वीडियो

हरिद्वार से लाए गए गंगाजल की शुद्धता की जांच माइक्रोस्कोप के नीचे करवाई गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 21:24 IST
ख़ास बातें
  • गंगाजल की शुद्धता का किया माइक्रोस्कोप वाला टेस्ट
  • 40X माइक्रोस्कोप से जांचने पर भी गंगाजल में नहीं दिखी अशुद्धि
  • कल्चर करने के बाद भी इसमें कोई अशुद्धता या सूक्ष्मजीव नहीं पाया गया

गंगा को हिंदू संस्कृति में पवित्र नदी माना जाता है।

Photo Credit: iStock/VuCongDanh

Ganga Jal Viral Video: गंगा नदी को भारत में सबसे पवित्र नदी माना जाता है और हिंदू संस्कृति में इसे मां के समान दर्जा दिया गया है। गंगा को भारत में पाप धोने वाली नदी भी कहा जाता है। गंगाजल के बारे में मान्यता है कि इसका जल सालों साल भी खराब नहीं होता है। लेकिन इसकी शुद्धता को लेकर बहस भी चली आ रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दिखाता है कि गंगा नदी का जल कितना शुद्ध है। वीडियो में एक शख्स गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर देखता है और एक्सपर्ट इसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते नजर आ रहे हैं। 

गंगाजल का वायरल वीडियो अगर आपने नहीं देखा है तो हम आपको यहां पर इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं। दरअसल Instagram पर एक शख्स गंगाजल की शुद्धता का टेस्ट करता नजर आ रहा है। यह वीडियो आशु घई नामक यूजर ने बनाया है जो हरिद्वार से लाए गए गंगाजल की शुद्धता की जांच माइक्रोस्कोप के नीचे करवाता है। गंगाजल की सूक्ष्म जांच और प्रयोगशाला परीक्षणों से पता चला है कि कल्चर करने के बाद भी इसमें कोई अशुद्धता या सूक्ष्मजीव नहीं पाया गया। देखें ये वायरल वीडियो-  

Advertisement
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक गैलन में गंगाजल इकट्ठा करते हुए दिख रहा है। इकट्ठा किए गए पानी को वह माइक्रोस्कोप के नीचे रखता है। लेकिन पानी में कोई भी अशुद्धि नजर नहीं आती है। इसमें कोई सूक्ष्मजीव भी नहीं पाया गया। इतना ही नहीं, वह पानी के सैम्पल को परीक्षण के लिए एक पेशेवर प्रयोगशाला में भी ले जाता है। यहां एक्सपर्ट पुष्टि करता है कि 40X माइक्रोस्कोप से जांचने पर भी गंगाजल में कोई भी दिखाई देने वाला दूषित पदार्थ या जीव नहीं मिला। बाद में इसे कुछ समय कल्चर भी किया गया, लेकिन नतीजा वही रहा। इसमें अशुद्धियां नहीं मिलीं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उस दावे को पलटने वाला कहा जा रहा है जिसके मुताबिक कई हिस्सों में गंगाजल पीने योग्य नहीं बताया गया था। वहीं, हाल ही में IIT कानपुर ने इसे लेकर स्टडी की जिसमें पाया गया कि गंगोत्री से लेकर ऋषिकेश के बीच कई हिस्सों में पानी पीने योग्य है। फिलहाल इस वायरल वीडियो के चलते एक बार फिर से इस बात पर बहस छिड़ती दिख रही है कि गंगा का पानी कितना शुद्ध है, यह पानी पीने लायक है या नहीं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  4. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  6. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  7. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  8. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  9. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  10. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.