Twitter Verification: क्या है ब्लू, गोल्ड और ग्रे टिक? किस कीमत में मिलेंगे कितने फीचर्स, जानें

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के जरिए लोग अपने अकाउंट को वैरिफाई करने के लिए $8 प्रति माह (वेब और एंड्रॉयड) और $11 प्रति माह (iOS के लिए) का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 18:42 IST
ख़ास बातें
  • ग्रे टिक को सरकारी अकाउंट के लिए पेश किया जाएगा
  • गोल्ड टिक बिजनेस अकाउंट के लिए होगा
  • ब्लू टिक के लिए वेब और Android यूजर्स को देने होंगे 8 डॉलर प्रति माह

ग्रे टिक को सरकारी अकाउंट के लिए पेश किया जाएगा।

Twitter पहले से अपने वैरिफाइड यूजर्स के अकाउंट में उनके यूजरनेम के साइड में ब्लू टिक दर्शाता है। यह ब्लू टिक कुछ खास शर्तों को पूरा करने वाले अकाउंट को मिलता था। लेकिन एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा Twitter को खरीदे जाने के बाद से प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव हुए जिनमें से एक बड़ा बदलाव वैरिफिकेशन पॉलिसी में देखने को मिला। इस हफ्ते, Twitter ने ब्लू-टिक को फिर से शुरू किया है और साथ ही कुछ चेकमार्क को भी घोषित किया, जो आपको अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में दिखाई देंगे। अब अकाउंट यूजरनेम के सामने आपको ब्लू टिक, गोल्ड टिक या ग्रे टिक देखने को मिलेगा।

ब्लू टिक तो आपको पता ही होगा, लेकिन आप सोच रहे होंगे कि ये गोल्ड और ग्रे टिक क्या हैं? चलिए बिना देरी किए जानते हैं।
 

Blue Tick

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के जरिए लोग अपने अकाउंट को वैरिफाई करने के लिए $8 प्रति माह (वेब और एंड्रॉयड) और $11 प्रति माह (iOS के लिए) का भुगतान कर सकते हैं, जिसके बाद पहले की तरह उनके यूजरनेम के सामने एक नीला टिक दिखाई देना शुरू हो जाएगा। Elon ने इस सब्सक्रिप्शन को पहले भी शुरू किया था, लेकिन थोड़े समय बाद ही इसे रोक दिया गया, क्योंकि नकली अकाउंट ने वैरिफिकेशन खरीदना शुरू कर दिया था और पब्लिक आंकड़ों और ब्रांडों का प्रतिरूपण करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। ट्विटर ने अब अपनी 'ट्विटर ब्लू' सेवा को फिर से शुरू किया है।
v
ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को आम यूजर्स की तुलना में कुछ स्पेशल फीचर्स मिलेंगे, जैसे ट्वीट को पोस्ट करने के बाद एडिट करने की क्षमता। इसके अलावा, Elon Musk के स्वामित्व वाले Twitter ने वादा किया है कि सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को आम यूजर्स की तुलना में कम विज्ञापन देखने को मिलेंगे और वे लंबे और बेहतर क्वालिटी के वीडियो पेस्ट या देखने में सक्षम होंगे।
Advertisement
 

Grey Tick

ग्रे टिक को सरकारी अकाउंट के लिए पेश किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और पीएमओ इंडिया जैसे सरकारी अकाउंट के हैंडल के सामने आपको ग्रे टिक नजर आ सकता है।
 

Gold Tick

जहां पहले वैरिफाइड बिजनेस हैंडल के नाम के सामने 'Official' लेबल दिखाई देता है, वहीं जल्द इस लेबल के बजाय गोल्ड टिक दिखाई दे सकता है। ब्लू टिक की तरह निश्चित तौर पर इस सुविधा के लिए भी फीस वसूली जा सकती है। हालांकि Elon या Twitter की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
 

Labels

खबर है कि Twitter लेबल के जरिए भी अकाउंट को कैटेगराइज करेगा। जैसे सरकारी हैंडल्स को खास लेबल मिलेगा। वहीं, राज्य से संबद्ध मीडिया के लिए एक मंच का लेबल मिल सकता है। इसके अलावा, ऑटोमेटेड लेबल भी पेश किया जा सकता है, जो बताएगा कि अकाउंट कोई बॉट है या नहीं। यदि किसी अकाउंट के सामने ऑटोमेडेट लेबल दिखाई देगा, तो इसका मतलब है कि वो अकाउंट बॉट द्वारा चलाया जा रहा है और उसमें मौजूद सभी कंटेंट खुद से पोस्ट हो रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.