Twitter पर दिखा 'Bookmarks' फ़ीचर, जानें इसके बारे में

ट्विटर ने 'save for later' बुकमार्किंग फ़ीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही इस फ़ीचर के बारे में जानकारी दी थी। 'बुकमार्क्स' नाम के इस फ़ीचर को ट्विटर के 330 मिलियन एक्टिव यूज़र की मदद के लिए बनाया गया है ताकि वे अपनी सुविधानुसार निजी उपयोग के लिए ट्वीट को फ्लैग कर सकें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2017 12:02 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर ने पिछले महीने नए बुकमार्क्स फ़ीचर की जानकारी दी थी
  • ट्विटर ने 'save for later' बुकमार्किंग फ़ीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है
  • इस फ़ीचर के जरिए किसी ट्वीट को सेव कर पाएंगे
ट्विटर ने 'save for later' बुकमार्किंग फ़ीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही इस फ़ीचर के बारे में जानकारी दी थी। 'बुकमार्क्स' नाम के इस फ़ीचर को ट्विटर के 330 मिलियन एक्टिव यूज़र की मदद के लिए बनाया गया है ताकि वे अपनी सुविधानुसार निजी उपयोग के लिए ट्वीट को फ्लैग कर सकें।

याद दिला दें कि, ट्विटर ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि कंपनी ट्वीट सेव करने के लिए एक बुकमार्किंग फ़ीचर पर काम कर रही है। ट्विटर के हेड ऑफ प्रोडक्ट कीथ कोलेमन ने खुलासा किया था कि एक नए फ़ीचर  #SaveForLater को विकसित किया जा रहा है।

गुरुवार देर शाम कंपनी की एक स्टाफ प्रोडक्ट डिज़ाइनर टीना कोयामा ने ट्वीट किया, '' #SaveForLater टीम की तरफ़ से ख़बर! हमने अपने फ़ीचर को 'Bookmarks'नाम देने का फैसला किया है क्योंकि इसका इस्तेमाल आमतौर पर कंटेट सेव करने के लिए होता है और नेविगेशन में मौज़ूद दूसरे फ़ीचर के साथ इसका नाम फिट बैठता है।''

इस फ़ीचर की मदद से यूज़र उन आइटम की एक अलग लिस्ट तैयार कर पाएंगे जिन्हें वे बाद में देखना चाहते हैं। अक्टूबर में इस फ़ीचर के खुलासे के समय ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर जेसर शाह ने कहा था कि इस फ़ीचर के लिए यूज़र द्वारा ख़ासी मांग की जा रही है। और ख़ासकर जापान में लोगों ने इस फ़ीचर को लाने के लिए कहा था।

यूज़र के हवाले से टेकक्रंच ने दावा किया कि, स्मार्टफोन पर किसी ट्वीट के नीचे की तरफ़ दांये कोने में मेन्यू में दिख सकता है या फिर डेस्कटॉप पर ऊपर की ओर दायीं तरफ़ दिए ड्रॉप डाउन मेन्यू में दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Social, Twitter, Twitter Save for Later

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo IdeaPad 5 2-in-1, Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 लॉन्च, लंबी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस
  2. 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
  3. Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  2. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
  3. Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Netflix Playground App हुआ लॉन्च, बच्चों के लिए फ्री गेम्स और सेफ कंटेंट, कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथ में!
  5. Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
  6. Lenovo IdeaPad 5 2-in-1, Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 लॉन्च, लंबी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस
  7. Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
  8. GST नंबर ऑनलाइन कैसे करें प्राप्त, ये है रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  9. 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
  10. Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.