ट्विटर अब यूनिकोड 9.0 को करेगा सपोर्ट, मिलेंगे कई नए इमोजी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 17:27 IST
पिछले महीने ही यूनिकोड कॉन्सर्टियम ने यूनिकोड 9.0 स्टैंडर्ड रिलीज जारी किया था। नए यूनिकोड 9.0 के तहत 72 नए कैरेक्टर और इमोजी शामिल हुए थे। अब, ट्विटर पर इन नए इमोजी के लिए सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। सबसे पहले ट्विटर के वेब इंटरफे पर नए इमोजी सपोर्ट करेंगे।

इसका मतलब है कि अब फेसपाम, फिगंर क्रॉस्ड, ड्रूलिंग, सेल्फी और रोलिंग ऑन द फ्लोर लाफिंग (आरओएफएल) जैसे इमोजी अब ट्विटर पर सपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही ट्विटर पर इन इमोजी के लिए अलग-अलग स्किन टोन सपोर्ट भी मौजूद है और इमोजीपीडिया पर पूरे ट्वीमोजी 2.0 चेंजलॉग को देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने इमोजीपीडिया पर स्पष्ट किया है कि इमोजी के लिए यह सपोर्ट सिर्फ इसकी वेबसाइट पर ही मिलेगा। ट्विटर के एंड्रॉयड, आईओएस, मैकओएस और विंडोज फोन के लिए हर प्लेटफॉर्म वेंडर से ही सपोर्ट मिलेगा। जबतक कि दूसरे वेंडर इस सपोर्ट को जारी नहीं करते हैं ट्विटर ऐप में नए इमोजी प्रश्नवाचक चिन्ह की तरह ही दिखाएंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का कहना है कि ये इमोजी जल्द ही ट्वीटेक पर भी जारी किए जाएंगे। वेबसाइट पर इन इमोजीके इस्तेमाल के बारे में ट्विटर की सलाह है कि इन्हें इमोजीपीडिया या इमोजी कीबोर्ड से कॉपी-पेस्ट किया जा सकता है।

यूनिकोड 9 में जिन दूसरे इमोजी को शामिल किया गया है उनमें लाइंग फेस, एक प्रेगनेंट महिला, एक ड्रूलिंग फेस जैसे कई आइकन शामिल हैं। इसके अलावा खाना, फूल, जानवर, पक्षी और ड्रिंक जैसी कई चीजें भी इमोजी लिस्ट में दी गई हैं। यूनिकोड 9 में पेश किए गए नए इमोजी की पूरी लिस्ट आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। यूनिकोड ने नए इमोजी स्टैंडर्ड के सेट में राइफल को भी शामिल किया था लेकिन बाद में इसे हटाने का फैसला किया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Emojis, Internet, Selfie Emoji, Social, Twitter, Unicode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.