ट्विटर अब यूनिकोड 9.0 को करेगा सपोर्ट, मिलेंगे कई नए इमोजी

ट्विटर अब यूनिकोड 9.0 को करेगा सपोर्ट, मिलेंगे कई नए इमोजी
विज्ञापन
पिछले महीने ही यूनिकोड कॉन्सर्टियम ने यूनिकोड 9.0 स्टैंडर्ड रिलीज जारी किया था। नए यूनिकोड 9.0 के तहत 72 नए कैरेक्टर और इमोजी शामिल हुए थे। अब, ट्विटर पर इन नए इमोजी के लिए सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। सबसे पहले ट्विटर के वेब इंटरफे पर नए इमोजी सपोर्ट करेंगे।

इसका मतलब है कि अब फेसपाम, फिगंर क्रॉस्ड, ड्रूलिंग, सेल्फी और रोलिंग ऑन द फ्लोर लाफिंग (आरओएफएल) जैसे इमोजी अब ट्विटर पर सपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही ट्विटर पर इन इमोजी के लिए अलग-अलग स्किन टोन सपोर्ट भी मौजूद है और इमोजीपीडिया पर पूरे ट्वीमोजी 2.0 चेंजलॉग को देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने इमोजीपीडिया पर स्पष्ट किया है कि इमोजी के लिए यह सपोर्ट सिर्फ इसकी वेबसाइट पर ही मिलेगा। ट्विटर के एंड्रॉयड, आईओएस, मैकओएस और विंडोज फोन के लिए हर प्लेटफॉर्म वेंडर से ही सपोर्ट मिलेगा। जबतक कि दूसरे वेंडर इस सपोर्ट को जारी नहीं करते हैं ट्विटर ऐप में नए इमोजी प्रश्नवाचक चिन्ह की तरह ही दिखाएंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का कहना है कि ये इमोजी जल्द ही ट्वीटेक पर भी जारी किए जाएंगे। वेबसाइट पर इन इमोजीके इस्तेमाल के बारे में ट्विटर की सलाह है कि इन्हें इमोजीपीडिया या इमोजी कीबोर्ड से कॉपी-पेस्ट किया जा सकता है।

यूनिकोड 9 में जिन दूसरे इमोजी को शामिल किया गया है उनमें लाइंग फेस, एक प्रेगनेंट महिला, एक ड्रूलिंग फेस जैसे कई आइकन शामिल हैं। इसके अलावा खाना, फूल, जानवर, पक्षी और ड्रिंक जैसी कई चीजें भी इमोजी लिस्ट में दी गई हैं। यूनिकोड 9 में पेश किए गए नए इमोजी की पूरी लिस्ट आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। यूनिकोड ने नए इमोजी स्टैंडर्ड के सेट में राइफल को भी शामिल किया था लेकिन बाद में इसे हटाने का फैसला किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Emojis, Internet, Selfie Emoji, Social, Twitter, Unicode

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »