आरबीआई के नए 2000 रुपये के नोट में जीपीएस ट्रैकिंग चिप नहीं: वित्त मंत्री

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2016 11:40 IST
ख़ास बातें
  • रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी कर रही है
  • 2000 रुपये के नोट में जीपीएस ट्रैकिंग चिप होने की अफवाहें हैं
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन ख़बरों को खारिज कर दिया है
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पुष्टि कर दी कि आरबीआई के नए 2000 रुपये के नोट में जीपीएस चिप नहीं लगी है। हमने बुधवार को ही आपको बताया था कि 2000 रुपये के नोट में नैनो जीपीएस चिप लगी होने की खबरें गलत हैं।

अरुण जेटली से एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा नए 2000 रुपये के नोट में एक चिप है जिसे सैटेलाइट द्वारा ट्रैक किया जा सकता है? इस पर जेटली ने कहा, ''आपको यह कहां से पता चला? मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।''

बुधवार को हमारे द्वारा दी गई जानकारी की अब आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए 2000 रुपये के नोट में एक 'नियर-फील्ड जीपीएस' या एनजीसी चिप के जरिए नोट को ट्रैक करने की सभी ख़बरें झूठी हैं।

हमने समझाया था कि किस तरह नए 2000 रुपये के नोट में जिस तकनीक का दावा किया जा रहा है वो संभव नहीं है। व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज में यह दावा किया गया था।
Advertisement
 

आरबीआई फरवरी 2017 में 2000 रुपये के नोट जारी करेगी
भारत अपनी करेंसी में एक और नया नोट शामिल करने वाला है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 2000 रुपये के नोट जारी करेगी। यह सबसे बड़ा नोट होगा। कुछ एक्सपर्ट का भी मानना है कि काले धन को रोकने के लिए बड़े नोटों पर रोक लगनी चाहिए।

2000 रुपये का नोट काले धन को बाहक निकालने के इरादे से डिज़ाइन किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा और 2000 रुपये के हर नोट में एनजीसी (नैनो जीपीएस चिप) लगी होगी।

Advertisement

एनजीसी टेक्नोलॉजी काम कैसे करती है?
Advertisement
एनजीसी के अनोखे फ़ीचर के लिए किसी तरह के पावर सोर्स की जरूरत नहीं होती। यह सिर्फ एक सिग्नल रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है। जब एक सैटेलाइट एनजीसी से लोकेशन जानने के लिए सिग्नल भेजता है तो एनजीसी उस लोकेशन से सिग्नल वापस भेजती है। इसके जरिए लोकेशन व करेंसी का सीरियल नंबर वापस सैटेलाइट को मिलता है। इस तरह एनजीसी से लैस करेंसी को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है और जमीन से 120 मीटर अंदर होने पर भी इसका पता लगाया जा सकता है। एनजीसी को करेंसी नोट को नुकसान किए बिना ना तो हटाया जा सकता है और ना ही खत्म किया जा सकता है।

इससे काला धन बाहर कैसे आएगा?
Advertisement
अभी तक एनजीसी से लैस हर करेंसी को ट्रैक किया जा सकता है। सैटेलाइट के जरिए किसी स्थान पर रखे गए पूरे पैसे का पता लगाया जा सकता है। अगर बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थानों के अलावा किसी और जगह लंबे समय तक बहुत ज्यादा धन रखा जाता है तो यह तकनीक इसका पता लगा लेगी। आगे की जांच के लिए इस सूचना को इनकम टैक्स विभाग को भेज दिया जाएगा।

भारत में काले धन के खात्मे की शुरुआत!


Advertisement
हम अपने पाठकों को एक बार फिर याद दिला दें कि व्हाट्सऐप मैसेज में कही गईं लगभग सारी बातें झूठी हैं और नए 2000 रुपये के नोट में किसी तरह की जीपीएस ट्रैकिंग चिप या कोई और चिप नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RBI, 2000 Note, Nano GPS Chip

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.