2000 रुपये के नोट में नहीं होगी नैनो जीपीएस चिप

2000 रुपये के नोट में नहीं होगी नैनो जीपीएस चिप
ख़ास बातें
  • 2000 रुपये के नोट में नैनो जीपीएस चिप होने की खबरें हैं
  • तकनीक के मुताबिक, ऐसा होना नामुमकिन है
  • आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट के बारे में जानकारी दी है
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 500 रुपये और 1000 रुपये के मौजूदा नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया है। इन पुराने नोटों की जगह सरकार नए 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट पेश करेगी। आरबीआई ने इनकी तस्वीरें जारी कर दी हैं और नए 2000 रुपये व 500 रुपये के नोट के बारे में जानकारी भी दी है। लेकिन मंगलवार से पहले भी व्हाट्सऐप पर 2000 रुपये के नोट को लेकर मैसेज भेजे जा रहे थे। इन मैसेज में 2000 रुपये के नोट में एक 'नैनो जीपीएस चिप' होने की बात कही जा रही है जिसे कहीं से भी ट्रैक किया जा सकता है।

हमें व्हाट्सऐप पर भेजे जा रहे इन मैसेज को लेकर काफी संदेह लगा। इसके अलावा आरबीआई द्वारा 2000 रुपये के नोट की जानकारी में कहीं भी नैनो जीपीएस चिप के बारे में नहीं बताया गया है। इसलिए यह कहना उचित होगा कि ये मैसेज फर्जी थे। इनमें से कुछ मैसेज के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

आरबीआई फरवरी 2017 में 2000 रुपये के नोट जारी करेगी
भारत अपनी करेंसी में एक और नया नोट शामिल करने वाला है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 2000 रुपये के नोट जारी करेगी। यह सबसे बड़ा नोट होगा। कुछ एक्सपर्ट का भी मानना है कि काले धन को रोकने के लिए बड़े नोटों पर रोक लगनी चाहिए।

2000 रुपये का नोट काले धन को बाहक निकालने के इरादे से डिज़ाइन किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा और 2000 रुपये के हर नोट में एनजीसी (नैनो जीपीएस चिप) लगी होगी।

एनजीसी टेक्नोलॉजी काम कैसे करती है?
एनजीसी के अनोखे फ़ीचर के लिए किसी तरह के पावर सोर्स की जरूरत नहीं होती। यह सिर्फ एक सिग्नल रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है। जब एक सैटेलाइट एनजीसी से लोकेशन जानने के लिए सिग्नल भेजता है तो एनजीसी उस लोकेशन से सिग्नल वापस भेजती है। इसके जरिए लोकेशन व करेंसी का सीरियल नंबर वापस सैटेलाइट को मिलता है। इस तरह एनजीसी से लैस करेंसी को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है और जमीन से 120 मीटर अंदर होने पर भी इसका पता लगाया जा सकता है। एनजीसी को करेंसी नोट को नुकसान किए बिना ना तो हटाया जा सकता है और ना ही खत्म किया जा सकता है।

इससे काला धन बाहर कैसे आएगा?
अभी तक एनजीसी से लैस हर करेंसी को ट्रैक किया जा सकता है। सैटेलाइट के जरिए किसी स्थान पर रखे गए पूरे पैसे का पता लगाया जा सकता है। अगर बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थानों के अलावा किसी और जगह लंबे समय तक बहुत ज्यादा धन रखा जाता है तो यह तकनीक इसका पता लगा लेगी। आगे की जांच के लिए इस सूचना को इनकम टैक्स विभाग को भेज दिया जाएगा।

भारत में काले धन के खात्मे की शुरुआत!
आपको याद दिला दें, कि ये सभी जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है और लगभग सब कुछ अनुमान पर आधारित है। हमें इंडोर में जीपीएस सिग्नल बेहद मुश्किल से मिलते हैं   लेकिन अगर आप व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज पर भरोसा करें तो आरबीआई ने 2000 रुपये के हर नोट में एक पतली जीपीएस चिप लगाई है जिससे 'जमीन के नीचे 120 मीटर तक' गहराई से सिग्नल मिल सकते हैं जो निराधार है। बता दें कि रिफ्लेक्टिव सिग्नल के लिए सिर्फ आरएफआईडी चिप हैं जो बुहत कम दूसरी से डाटा को ट्रांसमिट कर सकती हैं। लेकिन इन मैसेज की तरह कई हजार और किलोमीटर की दूरी से तो बिल्कुल भी नहीं।

आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट के बारे में क्या कुछ कहा है। और आपको फिलहाल नई करेंसी के बारे किन बातों पर भरोसा करना चाहिए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2000 rupees, 500 rupees, currency
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »