राहुल गांधी KTM 390 एडवेंचर बाइक पर घूम रहे लद्दाख! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

KTM 390 एडवेंचर बाइक में 373.2cc इंजन लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2023 11:41 IST
ख़ास बातें
  • कांग्रेस नेता फोटोज में एडवेंचर बाइक KTM 390 पर सवार दिख रहे हैं।
  • राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
  • KTM 390 एडवेंचर बाइक में 373.2cc इंजन लगा है।

राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, और नेता राहुल गांधी लद्दाख ट्रिप पर दिखाई दिए। राहुल गांधी एडवेंचर बाइक पर लेह-लद्दाख की सैर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें राहुल गांधी KTM 390 एडवेंचर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें एक दिन पहले, यानि कि 19 अगस्त की बताई जा रही हैं। साथ ही उनकी इस ट्रिप के कुछ वीडियो भी सामने आई हैं। अपने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने खुद भी कुछ पोस्ट ट्रिप से संबंधित डाले हैं। 

राहुल गांधी पैंगोंग झील की ट्रिप पर गए हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। राहुल गांधी का पैंगोंग झील की सैर करने का मकसद भी उन्होंने बताया है। कांग्रेस नेता फोटोज में एडवेंचर बाइक KTM 390 पर सवार दिख रहे हैं। लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में चलते हुए उन्होंने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। उनके साथ उनका पूरा काफिला भी दिख रहा है। देखें ये तस्वीरें- 

पैंगोंग झील जाने का फैसला उन्होंने क्यों किया, इसके बारे में भी उन्होंने पोस्ट में लिखा है। ट्रिप के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उनके पिता राजीव गांधी कहा करते थे कि पैंगोंग झील दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। 19 अगस्त की ये तस्वीरें हैं। KTM 390 एडवेंचर बाइक के साथ राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों से पता चलता है कि राहुल गांधी बाइक का एलॉय व्हील वर्जन चला रहे हैं। 

KTM 390 एडवेंचर बाइक में 373.2cc इंजन लगा है। यह सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड मोटर के साथ आता है। यह 9000RPM पर 43.5PS की पावर देता है और 7500RPM पर 37Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स मिलता है। बाइक पर राहुल गांधी ने खूबसूरत वादियों की सैर की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट को 6 लाख 86 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी का जन्मदिन मनाने पैंगोंग झील की सैर पर गए हैं। आज 20 अगस्त को उनका 79वां जन्मदिवस है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  5. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स से लैस
  8. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  9. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  2. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  3. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  5. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  6. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  7. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  8. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.