• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • राहुल गांधी KTM 390 एडवेंचर बाइक पर घूम रहे लद्दाख! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

राहुल गांधी KTM 390 एडवेंचर बाइक पर घूम रहे लद्दाख! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

KTM 390 एडवेंचर बाइक में 373.2cc इंजन लगा है।

राहुल गांधी KTM 390 एडवेंचर बाइक पर घूम रहे लद्दाख! सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • कांग्रेस नेता फोटोज में एडवेंचर बाइक KTM 390 पर सवार दिख रहे हैं।
  • राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
  • KTM 390 एडवेंचर बाइक में 373.2cc इंजन लगा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, और नेता राहुल गांधी लद्दाख ट्रिप पर दिखाई दिए। राहुल गांधी एडवेंचर बाइक पर लेह-लद्दाख की सैर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें राहुल गांधी KTM 390 एडवेंचर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें एक दिन पहले, यानि कि 19 अगस्त की बताई जा रही हैं। साथ ही उनकी इस ट्रिप के कुछ वीडियो भी सामने आई हैं। अपने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने खुद भी कुछ पोस्ट ट्रिप से संबंधित डाले हैं। 

राहुल गांधी पैंगोंग झील की ट्रिप पर गए हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। राहुल गांधी का पैंगोंग झील की सैर करने का मकसद भी उन्होंने बताया है। कांग्रेस नेता फोटोज में एडवेंचर बाइक KTM 390 पर सवार दिख रहे हैं। लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में चलते हुए उन्होंने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। उनके साथ उनका पूरा काफिला भी दिख रहा है। देखें ये तस्वीरें- 
पैंगोंग झील जाने का फैसला उन्होंने क्यों किया, इसके बारे में भी उन्होंने पोस्ट में लिखा है। ट्रिप के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उनके पिता राजीव गांधी कहा करते थे कि पैंगोंग झील दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। 19 अगस्त की ये तस्वीरें हैं। KTM 390 एडवेंचर बाइक के साथ राहुल गांधी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों से पता चलता है कि राहुल गांधी बाइक का एलॉय व्हील वर्जन चला रहे हैं। 

KTM 390 एडवेंचर बाइक में 373.2cc इंजन लगा है। यह सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड मोटर के साथ आता है। यह 9000RPM पर 43.5PS की पावर देता है और 7500RPM पर 37Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स मिलता है। बाइक पर राहुल गांधी ने खूबसूरत वादियों की सैर की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट को 6 लाख 86 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी का जन्मदिन मनाने पैंगोंग झील की सैर पर गए हैं। आज 20 अगस्त को उनका 79वां जन्मदिवस है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »