• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Twitter खरीदने पर एलन मस्क को ट्रोल कर रहे Amazon के जेफ बेजोस, डील से चीन को होगा लाभ!

Twitter खरीदने पर एलन मस्क को ट्रोल कर रहे Amazon के जेफ बेजोस, डील से चीन को होगा लाभ!

यह भी सवाल का विषय है कि ट्विटर की चीन कंटेंट पॉलिसी के लिए डील का क्या मतलब होगा क्योंकि मस्क की टेस्ला प्रोडक्शन और व्हीकल सेल्स चीन पर बहुत अधिक निर्भर है।

Twitter खरीदने पर एलन मस्क को ट्रोल कर रहे Amazon के जेफ बेजोस, डील से चीन को होगा लाभ!

Photo Credit: Reuters

एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है।

ख़ास बातें
  • बिजनेसमैन एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है।
  • साल के आखिर तक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की खरीद की यह डील पूरी हो जाएगी
  • मस्क द्वारा ट्विटर पर अधिग्रहण को लेकर जेफ बेजोस ने ट्विट किया है।
विज्ञापन
ट्विटर (Twitter) को दुनिया के सबसे बिजनेसमैन एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। इस साल के आखिर तक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की खरीद की यह डील पूरी हो जाएगी। इसी बीच दुनिया के दूसरे बड़े बिजनेसमैन जेफ बेजोस ने इस डील पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेफ बेजोस ने ट्विटर पर एक पोस्ट में पूछा है कि क्या ट्विटर को खरीदने के लिए एलन मस्क के 44 बिलियन डॉलर की कैश डील से चीन को फायदा हो सकता है। 

सोर्स के मुताबिक एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के मामले में एक बहस छेड़ दी है कि क्या यह डील सोशल मीडिया नेटवर्क के लिए सही है। कई देशों में ट्विटर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गलत सूचना के प्रसार को लेकर चर्चा का विषय रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े मुद्दों से भी जूझ रहा है। वहीं अगर बात की जाए तो चीन की तो यहां पर ट्विटर बैन है, लेकिन यह पर मस्क का बिजनेस काफी निर्भर है।

मस्क द्वारा ट्विटर पर अधिग्रहण की बात आने से ठीक पहले अमेजन फाउंडर बेजोस ने ट्वीट्स की एक सीरीज में न्यूज का जवाब दिया, चीन में इसके विस्तार और वहां की सरकार से सपोर्ट के संबंध में टेस्ला के सीईओ के बिजनेस हितों पर जोर दिया। बेजोस न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर को जवाब दे रहे थे जिन्होंने चीन में टेस्ला के ऑपरेशन पर प्रकाश डाला और इस बात पर कि देश में सरकार ने ट्विटर पर प्रतिबंध लगाया था। दिलचस्प सवाल क्या चीनी सरकार को इससे फायदा होगा?

मस्क ट्विटर की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी की आलोचना करते थे, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरीदने के लिए सोमवार को डील की। ऐसी उम्मीद है कि मस्क के ट्विटर पर स्वामित्व से कम मॉडरेशन होगा और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहेत बैन हुए लोग वापस आएंगे।

यह भी सवाल का विषय है कि ट्विटर की चीन कंटेंट पॉलिसी के लिए डील का क्या मतलब होगा क्योंकि मस्क की टेस्ला प्रोडक्शन और व्हीकल सेल्स चीन पर बहुत अधिक निर्भर है। 2021 में टेस्ला का दूसरा सबसे बड़ा बाजार चीन था। चीनी बैटरी निर्माता टेस्ला के ईवी के लिए मुख्य सप्लायर है। 2009 के बाद जब चीन ने ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया तो वहां की सरकार के पास प्लेटफॉर्म पर कोई कंट्रोल नहीं था जो कि अब बदल सकता है। बेजोस ने इसके बाद दो और ट्वीट भी किए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jeff Bezos, Elon Musk, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »