Instagram पर फेमस होने की चाहत ने पहुंचाया जेल, रिवर्स गियर में कार चलाना पड़ा भारी, देखें Video

Viral Video : एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना की वजह से गोल्‍फ कोर्स रोड पर ट्रैफ‍िक जाम भी हो गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 14:08 IST
ख़ास बातें
  • वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल
  • रिवर्स गियर में कार चलाना पड़ा भारी
  • गुरुग्राम पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया और शिकायत दर्ज की थी।

सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत में कई बार यूजर्स ऐसे कदम उठा लेते हैं कि उन्‍हें कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। हरियाणा के गुरुग्राम में 3 लोगों को अरेस्‍ट किया गया है। आरोप है कि इन्‍होंने खतरनाक कार स्‍टंट को अंजाम दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना की वजह से गोल्‍फ कोर्स रोड पर ट्रैफ‍िक जाम भी हो गया था। पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया और शिकायत दर्ज की थी। बताया जाता है कि वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया था, जो अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी वायरल हुआ। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को पूरी तरह से लाल स्टिकर/विनाइल से रंगा गया है। उसकी खिड़कियां ब्‍लैक हैं। गाड़ी में कोई रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट नहीं दिख रही है। गाड़ी को बीचोंबीच रोड में उल्‍टी दिशा में दौड़ाया जा रहा है। बताया जाता है कि महिंद्रा थार और एक ह्यूंदै आई20 भी इसका हिस्‍सा थी। 
Advertisement
 

वीडियो में सुना जा सकता है कि बैकग्राउंड में लाउड म्‍यूजिक बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की। सबसे पहले एफआईआर दर्ज की गई। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए खतरनाक स्‍टंट किए। 
Advertisement

रिपोर्ट में एसीपी कपिल अहलावत के हवाले से बताया गया है कि आरोपी इंस्‍टाग्राम रील के जरिए फेमस होना चाहते थे। उन्‍होंने रात 9 बजे बिजी रोड पर स्‍टंट को अंजाम देने की योजना बनाई। बहरहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को इस मामले में अरेस्‍ट किया है। मुमकिन है कि आरोपियों को सजा का सामना करना पड़े। जमानत का भी विकल्‍प है। देखना होगा कि आरोपियों की ओर से अपने बचाव में किस तरह के कदम उठाए जाते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.