इंस्टाग्राम पर आया फेसबुक जैसा फ़ीचर, तस्वीरें और वीडियो पोस्ट बाद में भी देख पाएंगे आप

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 16:33 IST
ख़ास बातें
  • नए अपडेट को एंड्रॉयड, आईओएस व विंडोज़ ऐप में जारी कर दिया गया है
  • नया बुकमार्क फ़ीचर अब हर पोस्ट के नीचे दिखेगा
  • सेव किए गए सभी फोटो को अलग से बाद में देखा जा सकता है
इंस्टाग्राम ने इस साल कई सारे नए फ़ीचर जारी किए हैं। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने ऐलान किया कि यूज़र जल्द ही अब किसी यूज़र के कमेंट को लाइक कर पाएंगे। अब बुधवार को इंस्टाग्राम ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसकी मदद से यूज़र किसी पोस्ट को बाद में देखने के लिए बुकमार्क कर सकते हैं। इस फ़ीचर को 'सेव्ड पोस्ट्स' नाम दिया गया है। इस अपडेट को आईओएस (10.2) एंड्रॉयड (10.3) और विंडोज़ के लिए जारी कर दिया गया है।

यूज़र अब किसी पोस्ट के नीचे एक बुकमार्क आइकन देखेंगे जिस पर टैप कर पोस्ट को बाद में देखने के लिए सेव किया जा सकता है। यूज़र की सभी सेव की गईं पोस्ट यूज़र पेज में नए सेव्ड टैग विकल्प में दिखेंगी और बुकमार्क आइकन को दोबारा टैप कर इन्हें हटाया जा सकता है।

इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आज से आप किसी पोस्ट को दोबारा देखने के लिए उसे सेव कर सकते हैं। अब आपकी टाइमलाइन में हर पोस्ट के नीचे एक बुकमार्क आइकन दिखेगा। इस पर टैप कर पोस्ट को अपनी प्रोफाइल के नए और प्राइवेट टैब में सेव कर सकते हैं। इस टैब में आप सेव की गई सभी पोस्ट को देख सकते हैं।''

लोकप्रिय फोटो शेयरिंग कंपनी इंस्टाग्राम ने पिछले कुछ महीनों में स्टोरीज, लाइव वीडियो और कमेंट लाइक करने जैसे कई नए फ़ीचर जारी किए हैं। हालांकि, ये फ़ीचर बहुत नए और अनोखे नहीं हैं क्योंकि कई दूसरी सोशल मीडिया साइट जैसे फेसबुक व स्नैपचैट पर ये पहले से उपलब्ध हैं। लेटेस्ट 'सेव्ड पोस्ट्स' फ़ीचर भी पिनट्रेस्ट यूज़र के लिए नया नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.