Instagram रील को अब चुटकी में करें डाउनलोड! नहीं होगी किसी ऐप की जरूरत

फिलहाल, पब्लिक अकाउंट्स से शेयर की जाने वाली रील्स ही डाउनलोड की जा सकती हैं।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 सितंबर 2023 20:58 IST
ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम पर रील डाउनलोड करना अब बेहद आसान हो गया है
  • अब यूजर को थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी नहीं पड़ती है
  • डाउनलोड की गई रील को अपने कैमरा रोल में खोल कर देख सकते हैं

अब इंस्टाग्राम ने रील्स डाउनलोड करने का विकल्प दे दिया है।

Instagram Reels देखना, बनाना हर किसी को पसंद है। Meta के स्वामित्व वाली Instagram पर रील्स की शुरुआत 2020 में हुई थी। कंपनी ने इसे पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok के मुकाबले में उतारा था। इन दिनों भारत में हर कोई इंस्टाग्राम पर रील्स बना रहा है, और देख भी रहा है। लेकिन कई बार आप सोचते होंगे कि किसी रील को दोबारा देखना हो तो उसे डाउनलोड कैसे करें! पहले यूजर्स को इसकी सुविधा नहीं थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम ने रील्स डाउनलोड करने का विकल्प दे दिया है। आइए बताते हैं कैसे आप नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

How to download an Instagram Reel

इंस्टाग्राम पर रील डाउनलोड करना अब बेहद आसान हो गया है और इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले डाउनलोड करने के लिए यूजर को थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी पड़ती थी, जो कि कई बार फोन की सिक्योरिटी के लिए भी सुरक्षित नहीं रहता है। 
Advertisement

किसी रील को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड या iOS फोन पर इंस्टाग्राम खोलें। 
जिस भी रील को सेव करना हो, उस पर क्लिक करें, और फिर Share आइकन पर क्लिक करें। 
Advertisement
अब इस रील को अपनी स्टोरी पर एड करने के लिए टैप करें। 
अब प्रीव्यू स्क्रीन पर ऊपर देखें, और दाईं तरफ तीन बिंदु वाले मेन्यु, जो सबसे ऊपर दिया हो, पर क्लिक करें। अब यहां Save पर क्लिक करें। 
अब स्टोरी को Discard कर दें। 
Advertisement
इस तरह से रील को बिना स्टोरी पर लगाए आप सेव कर लेंगे। जब आप इसे सेव कर लेंगे तो इस डाउनलोड की गई रील को अपने कैमरा रोल में खोल कर देख सकते हैं। इस पर इंस्टाग्राम वॉटरमार्क नहीं दिखेगा, यह अकाउंट यूजर नेम यहां दिखाएगा। 

फिलहाल, पब्लिक अकाउंट्स से शेयर की जाने वाली रील्स ही डाउनलोड की जा सकती हैं। अगर किसी यूजर का अकाउंट प्राइवेट है तो वहां से रील डाउनलोड नहीं हो पाएगी। इसके साथ ही अगर पब्लिक अकाउंट यूजर ऐप सेटिंग्स में जाकर रील्स को डाउनलोड करने का ऑप्शन बंद कर देता है, तो भी आप किसी की रील को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.