• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 15 सीरीज खरीदने का है प्‍लान? आज से शुरू हो रहे प्री ऑर्डर, जानें पूरी डिटेल

iPhone 15 सीरीज खरीदने का है प्‍लान? आज से शुरू हो रहे प्री-ऑर्डर, जानें पूरी डिटेल

iPhone 15 series : 12 सितंबर को एक इवेंट में ऐपल ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया था।

iPhone 15 सीरीज खरीदने का है प्‍लान? आज से शुरू हो रहे प्री-ऑर्डर, जानें पूरी डिटेल

भारत में आईफोन 15 सीरीज की शुरुआती कीमत 80 हजार रुपये से कम है और सबसे महंगा मॉडल करीब दो लाख रुपये का है।

ख़ास बातें
  • 12 सितंबर को लॉन्‍च किए गए थे नए आईफोन
  • आज शाम से इन्‍हें भारत में ऑर्डर किया जा सकेगा
  • नए आईफोन्‍स की शुरुआती कीमत 80 हजार रुपये से कम है
विज्ञापन
Apple की नई iPhone 15 सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स आज से प्रीऑर्डर किए जा सकेंगे। 12 सितंबर को एक इवेंट में ऐपल ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया था। सभी नए मॉडलों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डायनेमिक आइलैंड दिया गया है। इन स्‍मार्टफोन्‍स की सेल एक हफ्ते बाद शुरू होगी, लेकिन कस्‍टमर आज से हैंडसेट के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। भारत में आईफोन 15 सीरीज की शुरुआती कीमत 80 हजार रुपये से कम है और सबसे महंगा मॉडल करीब दो लाख रुपये का है। 
 

iPhone 15 सीरीज की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस सीरीज का सबसे शुरुआती मॉडल है iPhone 15। भारत में इसकी कीमत 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 79,900 रुपये है। इतने ही स्‍टोरेज के साथ iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है। दोनों हैंडसेट 256GB और 512GB स्टोरेज में भी उपलब्ध हैं। इन्हें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 Pro की कीमत 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,39,900 रुपये है। वहीं, iPhone 15 Pro Max के दाम 256GB स्टोरेज के साथ 1,59,900 रुपये से शुरू होते हैं। दोनों ही फोन्‍स को 1TB स्‍टोरेज के साथ भी खरीदा जा सकता है। इन्‍हें ब्लैक टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम और वाइट टाइटेनियम कलर्स में लाया गया है। 

iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर आज शाम 5:30 बजे से Apple के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होंगे। 22 सितंबर से इन्‍हें खरीदा जा सकेगा। 
 

iPhone 15 सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

iPhone 15 सीरीज के मॉडलों को दो भागों में समझा जा सकता है। पहले बात iPhone 15 और iPhone 15 Pro मॉडल्‍स की। इनमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले और कंपनी की खुद की सिरेमिक शील्ड तकनीक है। वहीं, iPhone 15 Plus और iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों प्रो मॉडल 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। 

iPhone 15 में वही A16 बायोनिक चिप दिया गया है, जो पिछले साल लॉन्‍च किए गए iPhone 14 Pro मॉडल में था। जबकि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में A17 Pro चिप लगाया गया है। 

iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल में 48 मेगापिक्सल सेंसर का बेहतर वर्जन है। दोनों मॉडलों में टेलीफोटो कैमरा भी है। Pro Max में पेरिस्कोप भी दिया गया है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »