Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!

कंपनी का कहना है कि यूजर्स को साफ-साफ पता चलना चाहिए कि प्रोफाइल में दिख रहा व्यक्ति रियल है या फिर AI से बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने Instagram पर AI प्रोफाइल्स के लिए नियम सख्त कर दिए हैं।
  • प्रोफाइल की पहचान और पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए कदम।
  • AI Creator Label का नाम बदलकर AI-Generated Profile करने का फैसला।

Meta ने Instagram पर AI प्रोफाइल्स के लिए नियम सख्त कर दिए हैं।

Meta ने Instagram पर AI प्रोफाइल्स के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने प्रोफाइल की पहचान और पारदर्शिता को लेकर कंपनी गंभीर हो गई है। कंपनी का कहना है कि ऑडियंस को साफ-साफ पता चलना चाहिए कि प्रोफाइल में दिख रहा व्यक्ति रियल है या फिर AI से बनाया गया है। प्रोफाइल की पहचान और पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने नया नियम लागू किया है जिसके बाद AI प्रोफाइल की रीच घट सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Meta ने Instagram पर AI से बने प्रोफाइल्स को लेकर अपने नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने AI प्रोफाइल्स के लिए AI Creator Label का नाम बदलकर AI-Generated Profile करने का फैसला किया है। इससे यूजर को साफ पता चल जाएगा कि जो कंटेंट वह देख रहा है उसमें व्यक्ति रियल है या AI से बनाया गया है। जिन क्रिएटर्स ने पहले से पुराने AI Creator लेबल का इस्तेमाल किया हुआ है, उन्हें नया लेबल दिखाई देगा।

Advertisement

पहुंच पर हो सकता है असर
नये नियम का सीधा असर इस तरह की प्रोफाइल्स की रीच पर पड़ सकता है। जिन यूजर्स ने पुराने लेबल का इस्तेमाल किया है उन्हें Account Status में इसकी जानकारी भी दी जाएगी। वे देख सकेंगे कि प्रोफाइल पर किसी तरह का रिकमेंडेशन प्रतिबंध है या नहीं। प्रोफाइल की रिकमेंडेशन पात्रता खत्म हो जाती है, तो क्रिएटर AI-Generated Profile लेबल जोड़कर दोबारा रिकमेंडेशन के लिए योग्य बन सकते हैं। 

AI टूल्स के इस्तेमाल पर लेबल जरूरी नहीं
Instagram पर अगर आप ऐसा कंटेंट डाल रहे हैं जिसमें AI टूल्स का इस्तेमाल हुआ है, ऐसे कंटेंट पर लेबल जरूरी नहीं होगा। बदला गया नियम मुख्य रूप से ऐसे प्रोफाइल्स पर लागू होगा जिनमें व्यक्ति रियल न होकर AI से बनाया गया हो। टूल्स के लिए कंपनी ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। साथ ही अगर क्रिएटर को लगता है कि प्रोफाइल पर गलत तरीके से प्रतिबंध लगाया गया है तो Account Status में जाकर इसके खिलाफ अपील की जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.