ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत इस पोर्टल पर करें ऑनलाइन, शख्‍स को वापस मिले 5 लाख रुपये

ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज जरूर करानी चाहिए। यह कंप्‍लेंट ऑनलाइन फाइल की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 14:19 IST
ख़ास बातें
  • साइबर क्राइम की ऑनलाइन रिपोर्ट करना आसान
  • NCRP पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं कंप्‍लेंट
  • नोएडा के एक शख्‍स को 12 दिन में मिल गए 5 लाख रुपये

पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्‍ट होकर साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं।

Online Fraud Complaint Portal : ऑनलाइन और साइबर फ्रॉड के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें लोगों को डिजिटल अरेस्‍ट करके उनसे ठगी की जाती है। साइबर अपराधी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पेश करते हैं और पीड़ि‍त को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये ऑनलाइन हड़प लेते हैं। ऐसा देखने को मिला है कि पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्‍ट होकर साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज जरूर करानी चाहिए। यह कंप्‍लेंट ऑनलाइन फाइल की जा सकती है। ऐसे ही एक मामले में पीड़‍ित को 5 लाख से ज्‍यादा की रकम वापस मिली है।   

रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा की साइबर सेल पुलिस की तत्परता से एक पीड़ित को उससे ठगे गए रुपये 12 दिनों में अकाउंट में वापस मिल गए। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। साइबर ठगों ने 27 अगस्त को पीड़‍ित के अकाउंट से 5.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये गये थे। 
Advertisement

पीड़‍ित ने अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। साइबर क्राइम टीम ने उस अकाउंट को फ्रीज करवाया, जिसमें पैसे ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद 12 दिनों के अंदर पूरा पैसा पीड़‍ित को मिल गया। 
 

आसान है ऑनलाइन कंप्‍लेंट करना

साइबर फ्रॉड की ऑनलाइन कंप्‍लेंट करना बहुत आसान है। https://cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर जाकर शिकायत दी जा सकती है। पहली बार कंप्‍लेंट के लिए कुछ डिटेल्‍स देनी होती हैं जैसे- मोबाइल नंबर, ईमेल। पोर्टल के जरिए देशभर के सभी नागरिक अपनी कंप्‍लेंट दे सकते हैं। 
 

इन नियमों का पालन करना जरूरी 

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते समय घटना का दिन और समय बताएं। 
  • अपनी कंप्‍लेंट 200 कैरेक्‍टर्स में टाइप करें और कोई स्‍पेशल कैरेक्‍टर टाइप ना करें। 
  • सबूत के तौर पर अपनी आइडेंटिटी जैसे- वोटर आईडी, आधार कार्ड अपलोड करें।
  • फाइनेंशल फ्रॉड के केस में बैंक डिटेल और फ्रॉड अमाउंट की डिटेल भी देनी होती है। 
  • जिस वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल से फ्रॉड हुआ, उसकी जानकारी भी दें। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.