फेसबुक के 13,000 कर्मचारी करेंगे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 का इस्तेमाल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 15:25 IST
फेसबुक द्वारा अगले हफ्ते से अपने 13,000 कर्मचारियों के माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस 365 सूट का इस्तेमाल करने की घोषणा कर सकती है। दिग्गज सोशल मीडिया ने माइक्रोसॉफ्ट के वेब बेस्ड प्रोडक्टिविटी सूट को इस्तेमाल करने के लिए 'एक डील साइन' की है।

डब्ल्ययूएसजे की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के 13,000 कर्मचारी ऑफिस 365 के ईमेल और कैलेंडर जैसे कुछ हिस्से का इस्तेमाल करेंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक माइक्रोसॉफ्ट के येमर का इस्तेमाल नहीं करेगी क्योंकि इसकी टक्कर कंपनी के फेसबुक एट वर्क सर्विस से है।

फेसबुक के मुख्य सूचना अधिकारी टिमोथी कैम्पोस के डब्ल्यूएसजे से कहा, ''फेसबुक एट वर्क से ईमेल के लिए जरूरत पूरी नहीं होती। यह एक बायनरी चीज नहीं है।'' उनके मुताबिक, कर्मचारी फेसबुक एट वर्क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि ईमेल की अपनी जरूरत होती है।

उन्होंने आगे बताया कि ऑफिस 365 पर शिफ्ट होने से कंपनी को माइक्रोसॉफ्ट के डेल्व ऐप के इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। इससे सहकर्मी यह देख पाएगे कि ऑफिस 365 पर कौन-कौन काम कर रहा है और ऐप उन कर्मचारियों से जुड़े डॉक्यूमेंट का भी सुझाव देगा। कैम्पोस ने इशारा किया कि डेल्व की मदद से 'नॉइज़ लेवल कम होगा।'
Advertisement

इस रिपोर्ट में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मार्केटिंग के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट किर्क ने दावा किया कि ''ईमेल खत्म नहीं हुआ है।'' उन्होंने हवाला देते हुए बताया कि कंपनियों ने ईमेल के इस्तेमाल को विकसित किया है और अब वे ''सोशल नेटवर्क स्टाइल सर्विसेज'' को लाभ उठा रही हैं।
Advertisement

मई में फेसबुक ने फेसबुक एट वर्क को भारत मं लॉन्च करने की बात कही थी और भारत इस सर्विस के लिए पहली प्राथमिकता भी था। फेसबुक ने उस समय कहा था कि भारत मं जल्द ही इस सर्विस की टेस्टिंग शुरू की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook at Work, Microsoft, Office 365, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.