'मदर्स डे' पर फेसबुक यूजर को मिल सकता है 'फ्लॉवर' रिएक्शन का तोहफा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 मई 2016 23:00 IST
8 मई रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जाएगा। 'मदर्स डे' के मौके पर फेसबुक अब अपने यूजर को एक नया तोहफा देने जा रहा है। फेसबुक टेस्टिंग के तौर पर चुनिंदा देशों में कुछ यूजर पर एक डिजिटल फ्लॉवर ऑफर कर रहा है जो फेसबुक के रिएक्शन में शामिल है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के इस फ्लॉवर को एक फेसबुक प्रतिनिधि और ट्विटर यूजर (वाया नेक्स्टवेब) ने सबसे पहले देखा। उन्होंने ट्वीट किया, ''मदर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए, हम कुछ चुनिंदा बाजारों में एक फ्लॉवर रिएक्शन को फिलहाल टेस्ट कर रहे हैं।'' कंपनी द्वारा पहली बार इस तरह के अस्थाई रिएक्शन का ऑफर दिया गया है।
Advertisement
 

फेसबुक द्वारा फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यह फ्लॉवर किन-किन देशों में उपलब्ध होगा। लेकिन अमेरिका का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। 'मदर्स डे' के बाद यूजर फ्लॉवर रिएक्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। लेकिन जिस पोस्ट में इस रिेएक्शन का इस्तेमाल किया गया होगा वहां इसे देखा जा सकेगा।

कुछ यूजर ने फेसबुक मैसेंजर के मदर्स डे फीचर की टाइमिंग को लेकर शिकायत की है। कंपनी ने करीब तीन महीने पहले ही लाइक बटन के अलावा दूसरे रिेएक्शन जारी किए थे। अगर फेसबुक को इस फ्लॉवर रिएक्शन में कामयाबी मिलती है तो फेसबुक यूजर के लिए यह एक मजेदार फीचर साबित हो सकता है। उम्मीद है कि फेसबुक आने वाले समय में कुछ खास मौकों पर 'गूगल डूडल' की तरह अस्थाई रिएक्शन दे सकता है। फेसबुक का यह नया प्रयोग छोटा सा है लेकिन दिल को छू लेने वाला है।
Advertisement

इसके अलावा फेसबुक इस हप्ते मैसेंजर ऐप पर आपको मैसेज को फूलों के साथ सजाने का फीचर भी दे रहा है। जब भी आप मैसेंज को एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर इस्तेमाल करेंगे तो मैसेज कंपोज विंडो के दायीं तरफ नीचे एक फ्लॉवर आइकन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपका अगला मैसेज फूलों से सज जाएगा।
Advertisement



हालांकि, फेसबुक का यह फीचर वेब या फेसबुक के नए विंडोज 10 मैसेंजर ऐप पर उपलब्ध नहीं है। इस नए फीचर के इस्तेमाल के लिए आपको फेसबुक मैसेंजर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Mothers Day, Social Networking Site, Facebok User
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.