फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग के पिनट्रेस्ट और ट्विटर अकाउंट हुए हैक

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 6 जून 2016 16:50 IST
हैकर्स से कोई नहीं बच सकता। जी हां, कोई भी नहीं। फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग भी। ख़बर है कि मार्क ज़करबर्ग के पिनट्रेस्ट और ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था। हैकिंग करने वाले एक ग्रुप ने दावा किया है कि उन्होंने इन अकाउंट के यूज़र आईडी के बारे में ज़करबर्ग के लिंक्डइन कैशे से पता किया।

हैकिंग ग्रुप आवरमाइन टीम ने अपने इस कारनामे का खुलासा ज़करबर्ग के ही पिनट्रेस्ट और ट्विटर अकाउंट से किया। वैसे उस आपत्तिजनक पोस्ट को अब हटा लिया गया है और आवरमाइन टीम के ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन स्क्रीनशॉट तो इस पूरे प्रकरण के सबूत के तौर पर मौजूद हैं ही।

 

Ouch. Mark Zuckerberg's social media accounts have been hacked pic.twitter.com/KvVmXOIg5s

-- Ben Hall (@Ben_Hall) June 5, 2016

 

इस ग्रुप ने यह भी दावा किया था कि वे ज़करबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक करने में सफल रहे हैं। अगर ऐसा होता तो यह फेसबुक के सीईओ के लिए बेहद ही शर्मनाक होता, क्योंकि उनकी फेसबुक का इंस्टाग्राम मालिकाना हक है। हालांकि, फेसबुक एक प्रवक्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किए जाने के दावों को खारिज करते हुए कहा, ''किसी भी फेसबुक सिस्टम या अकाउंट को एक्सेस नहीं किया गया था। जिन अकाउंट को हैक किया गया था उन्हेंफिर से सुरक्षित हासिल कर लिया गया है।"
Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर से ऑनलाइन सिक्योरिटी के मद्देनज़र इस्तेमाल में लाए जाने वाले ज़रूरी बातों की ओर सबका ध्यान फिर से आकर्षित किया है। ये नुस्खे बेहद ही आसान हैं जिनकी मदद से आप अपने कई ऑनलाइन अकाउंट को सुरक्षित रख पाएंगे। ऐसे में किसी नामी पासवर्ड मैनेजर की मदद लेना गलत नहीं होगा। इसके अलावा मुश्किल पासवर्ड बनाना, नियमित अंतराल पर पासवर्ड बदलते रहना, अलग-अलग अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करना।

यह तो साफ है कि मार्क ज़करबर्ग ने इन ज़रूरी बातों का पालन नहीं किया तभी उनके पिनट्रेस्ट और ट्विटर अकाउंट हैक किए गए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.