फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक बने उमंग बेदी

फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक बने उमंग बेदी
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने भारतीय परिचालन के लिए उमंग बेदी को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बेदी इससे पहले एडोब में प्रमुख कार्यकारी रह चुके हैं।

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि बेदी कृतिगा रेड्डी का स्थान लेंगे। कृतिगा कंपनी के अमेरिका स्थित मुख्यालय में नयी जिम्मेदारी संभालेंगी। बेदी जुलाई में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

फेसबुक के मुताबिक, ''जबरदस्त टैलेंट के चलते दुनिया भर में भारत की एक पहचान है और उमंग बेदी को प्रबंध निदेशक के रूप में पाकर हम खुश हैं। भारत में अब उमंग हमारे बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा हम कृतिगा को भी अपनी नई ग्लोबल जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हैं।''

अमेरिका के बाद फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर भारत में हैं। फेसबुक के भारत में करीब 150 मिलियन एक्टिव यूजर हैं।

इस मौके पर बेदी ने कहा, ''भारत की डिजिटल ग्रोथ में हिस्सेदार बनना चाहता हूं और मुझे लगता है कि इसके लिए फेसबुक से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती।'' पुणे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उमंग बेदी हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एल्युमिनी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Adobe, Adobe India, Facebook, Social, Umang Bedi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »