iPhone 15 के अरबपति Elon Musk भी हुए फैन, बोले- 'एक मैं भी खरीदना चाहता हूं!'

iPhone 15 Pro Max से फोटोग्राफर्स ने Rhode आईलैंड से लेकर उटाह के मरुस्थलों तक को कैमरे में कैद किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 15:17 IST
ख़ास बातें
  • अरबपति एलन मस्क ने भी iPhone 15 खरीदने की बात कही है
  • iPhone 15 सेल 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है
  • Apple iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च की गई है

रिएक्शन देते हुए मस्क ने iPhone 15 खरीदने की इच्छा जाहिर की।

Apple iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च की गई है और यह इन दिनों बहुत चर्चा में है। iPhone 15 सेल 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है। फोन को एपल स्टोर से खरीदा जा सकता है, जिसके लिए कस्टमर्स की लंबी लाइनें स्टोर्स के बाहर देखी जा रही हैं। यहां तक कि अरबपति एलन मस्क ने भी iPhone 15 खरीदने का मन बना लिया है! आइए जानते हैं एलन मस्क ने iPhone 15 खरीदने की बात करते हुए क्या कहा है। 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर iPhone 15 को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। फोन को जबरदस्त हाइप मिल रही है। इसी कड़ी में Apple के CEO टिम कुक ने प्लेटफॉर्म पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इनमें दुनिया के जाने माने फोटोग्राफर स्टीफन विल्केस (Stephen Wilkes) और रियूबेन वू (Reuben Wu) के भी फोटोग्राफ शेयर किए गए हैं जो कि iPhone 15 के टॉप वेरिएंट iPhone 15 Pro Max से लिए गए हैं। 

Advertisement
iPhone 15 Pro Max से फोटोग्राफर्स ने Rhode आईलैंड से लेकर उटाह के मरुस्थलों तक को कैमरे में कैद किया है, ये फोटोग्राफ बेहद खूबसूरत हैं। फोटोग्राफर्स के काम को टिम कुक ने भी सराहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अपना काम दिखाने के लिए धन्यवाद। टिम कुक ने अन्य फोटो भी शेयर किया है जिसमें वह कंपनी के न्यूयॉर्क स्थित Fifth Avenue स्टोर में नए प्रोडक्ट लॉन्च पर दिखाई दे रहे हैं। Apple Watch, AirPods का जिक्र यहां पर किया गया है। साथ ही iPhone 15 मॉडल्स को कार्बन न्यूट्रल मॉडल्स के रूप में लॉन्च करते हुए खुशी जाहिर की है। 

इन सभी फोटो को देखकर एलन मस्क भी उत्साहित हो गए, और उन्होंने iPhone 15 खरीदने की बात कह दी। फोटो पर अपना रिएक्शन देते हुए मस्क ने पोस्ट किया, 'मैं भी इनमें से एक खरीदने जा रहा हूं!' एलन मस्क की इस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने पूछा कि कौन सा मॉडल खरीदने जा रहे हैं, तो किसी ने सवाल किया कि कौन से कलर का iPhone वो खरीदने जा रहे हैं। इनमें से एक यूजर ने बहुत ही रोचक कमेंट किया जिसमें कहा, 'आप आईफोन खरीदने जा रहे हैं या कंपनी को ही खरीदने जा रहे हैं!'

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.