Elon Musk देंगे Google को टक्कर! Gmail की तरह जल्द आ रहा Xmail

पोस्ट के बाद एक बार फिर से इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है। मस्क और गूगल की टक्कर के कयास लगाए जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 19:45 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने X की ईमेल सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर दी है
  • सोशल मीडिया पर मस्क की वायरल हो रही पोस्ट में मिला संकेत
  • उनके प्लेटफॉर्म एक्स की ईमेल सर्विस बहुत जल्द आ रही है

एलन मस्क ने एक्स की ईमेल सर्विस Xmail लॉन्च करने की घोषणा कर दी है

Elon Musk और Google के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक मस्क ने X की ईमेल सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर दी है! तो क्या अब गूगल की जीमेल को एलन मस्क की एक्समेल से टक्कर मिलने वाली है? सोशल मीडिया पर मस्क की वायरल हो रही पोस्ट तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। मस्क ने एक पोस्ट में कहा है कि उनके प्लेटफॉर्म एक्स की ईमेल सर्विस बहुत जल्द आ रही है। 

एलन मस्क ने अपनी ईमेल सर्विस लॉन्च करने की घोषणा सीधे तौर पर नहीं की है। दरअसल, पिछले दिनों से Google की ईमेल सर्विस Gmail के बंद होने की अफवाहें इंटरनेट पर छाईं रहीं। इन अफवाहों के बीच X के इंजीनियर और सुरक्षा टीम के मेंबर नेट मैकग्राडी ने मस्क से एक पोस्ट करके पूछ लिया कि एक्स की ईमेल सर्विस कब आ रही है। मैकग्राडी ने पूछा, 'हम Xmail को कब ला रहे हैं?' इस पर मस्क ने भी जवाब दे दिया कि यह जल्द आ रहा है। 

इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है। मस्क और गूगल की टक्कर के कयास लगाए जाने लगे हैं। एलन मस्क ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब Google की Gmail के बंद होने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। लेकिन गूगल ने इस तरह की खबर को केवल अफवाह बताया है। 

Google ने जवाब में सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया। पोस्ट खासतौर पर जीमेल की बंद होने की अफवाहों को लेकर किया गया था। गूगल ने लिखा, 'Gmail is here to stay.' यानी जीमेल अभी कहीं नहीं जा रही, ईमेल समेत सभी सर्विसेज जारी रहेंगी। साथ ही इसके लुक में बदलाव भी गूगल करने जा रही है। गूगल के साइन इन पेज पर अब एक नया बैनर दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है कि साइन इन पेज का नया लुक जल्द आ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह साइन इन पेज को मॉडर्न लुक देने के साथ ही इसे नया फील देने पर काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: X, Xmail, GMail, Gmail shut down rumour, Elon Musk, Elon Musk Tweet

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.