Twitter पर यूजर्स के सामने हार गए Elon Musk, इस्तीफा देने के लिए तैयार!

अक्टूबर के अंत में ट्विटर मालिक बनने के बाद से ही एलन मस्क हर रोज सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • 58 प्रतिशत लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया जिसके बाद मस्क ने किया फैसला
  • रविवार को शुरू हुए इस पोल में 1.7 करोड़ लोगों ने वोट किया था
  • मस्क बोले कि केवल सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे

अक्टूबर के अंत में ट्विटर मालिक बनने के बाद से ही एलन मस्क हर रोज सुर्खियों में हैं।

Twitter के CEO एलन मस्क ने एक बार फिर से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोल किया था जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या उनको ट्विटर के सीईओ के पद से हट जाना चाहिए? इस पोल के जवाब में करीबन 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। पोल का नतीजा आने के बाद एलन मस्क ने अपना फैसला बताने में जरा भी देर नहीं की और कहा कि वह जल्द ही ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस ट्वीट ने एक बार फिर सबको हैरानी डाल में दिया। मस्क ने जो बात लिखी वह काफी दिलचस्प थी। 

अक्टूबर के अंत में ट्विटर मालिक बनने के बाद से ही एलन मस्क हर रोज सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर बड़़ा़ ऐलान किया है। एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। ट्विटर पर पोल में 57.5 प्रतिशत लोगों ने इस बात का समर्थन किया कि मस्क को ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन मस्क इसके जवाब में एक दिलचस्प बात लिखी। उन्होंने कहा, 'जितना जल्द से जल्द मुझे एक बेवकूफ मिल जाएगा, जो सीईओ पद को संभाल सके, मैं ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे दूंगा। उसके बाद मैं केवल सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम की जिम्मेदारी संभालूंगा।' उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

रविवार को शुरू हुए इस पोल में 1.7 करोड़ लोगों ने वोट किया। 42 प्रतिशत लोगों ने एलन मस्क के समर्थन में वोट किया था कि वो ट्विटर के मुख्य कार्यकारी बन रहें। लेकिन 58 प्रतिशत लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया जिसके बाद उनको आम लोगों के फैसले को मानना पड़ा। इसके अलावा, हाल ही में मस्क ने उन पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स को बहाल कर दिया जिन्हें मस्क के बारे में रिपोर्ट्स देने के कारण पिछले सप्ताह निलंबित किया गया था। मस्क ने पत्रकारों के एकाउंट्स बहाल करने को लेकर ट्विटर पर एक पोल कराया था जिसमें अधिकतर यूजर्स ने इन एकाउंट्स को बहाल करने के पक्ष में वोट दिया था। 

मस्क वर्तमान में 6 कंपनियों में सीईओ का पद संभालते हैं, जिसमें Twitter के अलावा Tesla, SpaceX, द बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक और मस्क फाउंडेशन भी शामिल हैं। एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक हैं। फॉर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क के पास 1.55 अरब डॉलर की संपत्ति है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.