महिंद्रा #THAR के एक्‍सीडेंट का CCTV वीडियो, कार का कबाड़ा हो गया, लेकिन सभी सुरक्षित

Mahindra THAR Video : महिंद्रा थार गाड़ी को पीछे से टक्‍कर लगी। इससे ड्राइवर गाड़ी पर अपना कंट्रोल खो बैठा। रेलिंग से टकराने के बाद महिंद्रा थार कई बार सड़क पर पलटती हुई चली गई। उसके टायर तक टूटकर निकल आए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 12:59 IST
ख़ास बातें
  • हादसे के वक्‍त थार गाड़ी में दो युवक और एक महिला सवार थी
  • सभी को अस्‍पताल ले जाया गया, उनकी हालत ठीक है
  • पीछे से लगी टक्‍कर के बाद थार का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा

Mahindra THAR Video : इतने गंभीर हादसे के बाद भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, जोकि अच्‍छी बात है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जो CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्‍सीडेंट का यह वीडियो राजस्‍थान के जोधपुर का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां महिंद्रा थार गाड़ी को पीछे से टक्‍कर लगी। इससे ड्राइवर गाड़ी पर अपना कंट्रोल खो बैठा। रेलिंग से टकराने के बाद महिंद्रा थार कई बार सड़क पर पलटती हुई चली गई। उसके टायर तक टूटकर निकल आए। इतने गंभीर हादसे के बाद भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, जोकि अच्‍छी बात है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जो CCTV में रिकॉर्ड हो गई।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के वक्‍त थार गाड़ी में दो युवक और एक महिला सवार थी। सभी अस्‍पताल से लौट रहे थे। गाड़ी देवनगर थाना इलाके से गुजर रही थी, जब पीछे से एक बोलेरो ने उसे टक्‍कर मारी। इससे ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया। रेलिंग से टकराने के बाद थार पलटकर कई राउंड सड़क पर घूमी। 
Advertisement
 

स्‍थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि काले रंग की थार काफी बुरी स्थिति में थी। हालांकि गाड़ी में सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई। उन्‍होंने अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चलता है कि जैसे ही थार को पीछे वाली गाड़ी ने टक्‍कर मारी, वह रेलिंग से टकराई और सड़क पर कई राउंड घूमी। बताया जाता है कि इस हादसे में थार के चारों टायर फट गए। दो वील भी उखड़ गए। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई, लेकिन उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई। 
Advertisement

गनीमत रही कि रात का समय था और ट्रैफ‍िक कम था, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। घायलों के मुताबिक, थार की स्‍पीड बहुत ज्‍यादा नहीं थी। पीछे वाली बोलेरो की टक्‍कर के कारण थार का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। हादसे में घायल लोग अपने एक दोस्‍त से मिलने अस्‍पताल गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। 

सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चलता है कि हादसा कितना गंभीर हो सकता था, अगर वहां से कोई और गाड़ी गुजर रही होती। फ‍िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.