शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल

PC गेमिंग में ASUS ROG Astral RTX 5090 प्रीमियम ग्राफिक्स कार्ड के रूप में आता है। इसको गेमिंग में बेहतरीन अनुभव और हाई परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2026 07:20 IST
ख़ास बातें
  • दुल्हन ने अपने दूल्हे को बहुत ही खास गिफ्ट दिया
  • गिफ्ट को देखकर दुल्हा एकदम से भावुक हो पड़ता है
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

एक चीनी शादी में दुल्हन अपने दूल्हे को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड देती नजर आ रही है।

Photo Credit: X/@fearedbuck

चीन में एक दूल्हे की आँखों से उस वक्त आंसू छलक पड़े जब उसकी दुल्हन ने उसको ऐसा गिफ्ट दिया जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। गिफ्ट को देखकर दुल्हा खुद को रोक नहीं पाया और वो स्टेज पर ही भावुक होकर रोने लगा। शादियों में अक्सर महंगी चीजें जैसे घड़ी, नेकलेस, सोना, चांदी आदि के गिफ्ट देते लोग तो बहुत देखे होंगे लेकिन इस दुल्हन ने अपने दुल्हन को बहुत ही खास गिफ्ट दिया जिसकी टेक्नोलॉजी जगत में भी चर्चा हो रही है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी शादी में दुल्हन अपने दूल्हे को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड देती नजर आ रही है। इस गिफ्ट को देखकर दुल्हा एकदम से भावुक हो पड़ता है। वायरल वीडियो (via) पुराना बताया जाता है और X पर चर्चा का विषय बन गया है। गेमिंग के शौकीनों को इस गिफ्ट की कीमत जरूर पता होगा। PC गेमिंग में ASUS ROG Astral RTX 5090 प्रीमियम ग्राफिक्स कार्ड के रूप में आता है। इसके गेमिंग में बेहतरीन अनुभव और हाई परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

ग्राफिक्स कार्ड की कीमत लगभग 3000 डॉलर (लगभग 2.85 लाख रुपये) बताई जाती है। जाहिर तौर पर यह एक महंगा टेक गिफ्ट है और सीमित उपलब्धता में पाया जाता है। इसलिए टेक शौकीनों के लिए यह  एक लग्जरी गिफ्ट बन जाता है। बात यहां पर इसलिए खास रही क्योंकि दुल्हन ने एक ऐसा गिफ्ट चुना जो दिखाता है कि वह अपने पति को कितना प्रेम करती है। इस गिफ्ट से उसने दिखा दिया कि उसे अपने पति की पसंद का कितना ख्याल है। 

दुल्हन ने एक ऐसा गिफ्ट चुना जो परंपरा से हटकर था और उसके पति की निजी पसंद पर आधारित था। इसलिए पति के साथ-साथ मेहमान भी उसकी इस सोच से प्रभावित नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ भी देखने को मिल रही हैं। कई लोग पति के शौक को सपोर्ट करने के लिए दुल्हन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  3. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  5. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  9. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  10. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.