• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में बनेगा दुनिया का पहला फ‍िल्‍म स्‍टूड‍ियो, टॉम क्रूज की मूवी होगी शूट

अंतरिक्ष में बनेगा दुनिया का पहला फ‍िल्‍म स्‍टूड‍ियो, टॉम क्रूज की मूवी होगी शूट

SEE-1 को UK के उद्यमियों, ऐलेना और दिमित्री लेस्नेव्स्की ने मिलकर स्‍थापित किया है।

अंतरिक्ष में बनेगा दुनिया का पहला फ‍िल्‍म स्‍टूड‍ियो, टॉम क्रूज की मूवी होगी शूट

Photo Credit: Space Entertainment Enterprise

सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो साल 2024 तक अंतरिक्ष में शूटिंग की दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए वहां स्‍टूडियो बनकर तैयार हो जाएगा।

ख़ास बातें
  • स्‍टूडियो दावा करता है कि यह जीरो ग्रैविटी में पहला स्‍टूडियो होगा
  • स्टूडियो के साथ स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट एरिया भी तैयार किए जाएंगे
  • SEE-1 नाम के स्‍टूडियो का निर्माण Axiom Space करेगी
विज्ञापन
अंतरिक्ष में बनने जा रहा दुनिया का पहला फ‍िल्‍म स्‍टूडियो, स्पेस एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज (SEE) अगले कुछ साल में हकीकत बन सकता है। स्‍टूडियो दावा करता है कि यह जीरो ग्रैविटी में दुनिया का पहला एंटरटेनमेंट स्‍टूडियो और मल्‍टीपर्पज एरिना होगा। कंपनी अभिनेता टॉम क्रूज की आनेवाली ‘स्‍पेस मूवी' का सह-निर्माण भी कर रही है। SEE ने दिसंबर 2024 तक एक स्‍पेस स्टेशन मॉड्यूल बनाने की योजना पेश की है। इसके तहत अंतरिक्ष में एक कंटेंट स्टूडियो के साथ स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट एरिया भी तैयार किए जाएंगे।

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, SEE-1 नाम का यह मॉड्यूल ऐसे आर्टिस्‍ट, प्रोड्यूसर और क्रिएटिव लोगों को होस्ट करेगा, जो लो-ऑर्बिट, माइक्रो-ग्रैविटी एनवायरनमेंट में कंटेंट बनाना चाहते हैं। इस फ‍िल्‍म स्‍टूड‍ियो में प्रोडक्‍शन, रिकॉर्डिंग, ब्रॉडकास्टिंग और लाइवस्ट्रीमिंग की सर्विसेज ऑफर की जाएंगी। SEE का अपना कंटेंट और कार्यक्रम भी तैयार करना चाहता है, जिसे थर्ड पार्टीज को उपलब्‍ध कराया जाएगा।

SEE-1 के निर्माण का काम Axiom Space करेगी। Axiom Space ने जनवरी 2020 में इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) के कमर्शियल कॉम्‍पोनेंट के निर्माण के लिए NASA की मंजूरी हासिल की है।

SEE-1 को UK के उद्यमियों, ऐलेना और दिमित्री लेस्नेव्स्की ने मिलकर स्‍थापित किया था। वर्तमान में वह फंड जुटाने की प्‍लानिंग कर रहे हैं। ऐलेना और दिमित्री ने कहा कि यह अंतरिक्ष में एक रोमांचक अध्याय शुरू करने का अविश्वसनीय अवसर है। उन्‍होंने कहा‍ कि यह इनोवेटिव इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर से लैस जगह में शूटिंग का शानदार अवसर देगा। यह क्रिएटिविटी की नई दुनिया को सामने लाएगा।

Axiom Space के प्रेसिडेंट और CEO माइकल सुफ्रेडिनी ने कहा कि Axiom स्टेशन दुनिया का पहला कमर्शल स्‍पेस स्टेशन है।

उन्‍होंने कहा क‍ि Axiom स्टेशन में SEE-1 नाम का डेडिकेटेड एंटरटेनेमेंट वेन्‍यू होने से इस स्‍टेशन की उपयोगिता बढ़ेगी। इससे नई स्‍पेस इकॉनमी के लिए भी रास्‍ते खुलेंगे। Axiom के चीफ इंजीनियर डॉ. माइकल बैन ने कहा कि SEE-1 को अंतरिक्ष के एनवायरनमेंट का फायदा मिलेगा।

SEE के COO रिचर्ड जॉनसन कहते हैं कि साइंस फ‍िक्‍शंस फ‍िल्‍मों ने दुनिया भर के लाखों लोगों को सपने देखने के लिए प्रेरित किया है। उन्‍होंने कहा कि स्‍पेस में अगली पीढ़ी का एंटरटेनमेंट वेन्‍यू बनाने से बेहतरीन और नया कंटेंट तैयार करने के नए रास्‍ते खुलेंगे। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो साल 2024 तक अंतरिक्ष में शूटिंग की दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए वहां स्‍टूडियो बनकर तैयार हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »